---Advertisement---

कल का मौसम 14 Nov 2025: शीतलहर, तूफान और ठंड को देखते हुए आईएमडी की एडवाइजरी जारी, इन जगहों पर मूसलाधार बारिश बिजली गिरने से मचेगा मौत का तांडव

कल का मौसम 14 Nov 2025: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसके देखते हुए आईएमडी ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 13, 2025 6:09 अपराह्न

कल का मौसम 14 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 14 Nov 2025: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसके देखते हुए आईएमडी ने एडवाइजरी जारी कर दी है। देश के कई राज्यों में ठंड से हाल बेहाल हो गया है। तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। इसके अलावा कई जगहों पर घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से देशभर के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 16 नवंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम कल का मौसम 14 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

तूफान और ठंड को देखते हुए आईएमडी की एडवाइजरी जारी

बता दें भयंकर शीतलहर और ठंड को देखते हुए आईएमडी ने एडवाइजरी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार “गर्म, परतदार कपड़े पहनें और अपने सिर, गर्दन और पैरों को ढकें। सुबह जल्दी या देर रात को बाहर जाने से बचें। हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे को हवादार रखें। बुजुर्गों, बच्चों और अस्वस्थ लोगों का विशेष ध्यान रखें। आरामदायक रहने के लिए गर्म तरल पदार्थ पिएं”। वहीं देश में मौसम के मिजाज की बात करें तो तमिलनाडु में 13 और 16-18, केरल और माहे में 13 और 17-19 , तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में 17-19 नवंबर के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जगहों पर शीतलहर और भयंकर ठंड का अलर्ट – कल का मौसम 14 Nov 2025

मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति और 15 और 16 नवंबर को कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। 13 से 16 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान देश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026