---Advertisement---

कल का मौसम 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, तूफान से हाहाकार, तो पहाड़ों पर होगा मौत का तांडव, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। जिससे रंग भी भंग पड़ने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 14, 2026 9:03 अपराह्न

कल का मौसम 15 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। आईएमडी के अनुसार 15 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी इलाकों में स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। दिल्ली में एक बा फिर मौसम ने करवट ले लिया है, तो वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 15 August 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा 15 अगस्त का मौसम?

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 15 से 18 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में 15 अगस्त को राजधानी में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। विभाग ने पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 अगस्त को मौसम ज्यादा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। IMD ने हिमाचल प्रदेश में 15-16 अगस्त और उत्तराखंड में 15 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 16-17 अगस्त को भी बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क मार्ग बाधित होने जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखने की जरूरत है। विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमौली समत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान में भी बारिश के आसार

राजस्थान में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। IMD के ताजा अपडेट में पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बिहार में 15 अगस्त को कई जगहों पर बारिश और बादलों का असर देखने को मिल सकता है। कई जगहों पर बिजली गिरने और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gandhi Jayanti 2026

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Rashifal 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Rain Alert 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026