---Advertisement---

कल का मौसम 15 May 2026: उत्तर प्रदेश में आसमानी आफत से मचा मौत का तांडव, तो बिहार, झारखंड में तूफान, बारिश, बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

कल का मौसम 15 May 2026: देशभर में मौसम का रौद्र रूप दिख रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। जानमाल का नुकसान देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 14, 2026 6:37 अपराह्न

कल का मौसम 15 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 15 May 2026: देशभर में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल बीते दिन उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान ने कई जिंदगियां तहस-नहस करके रख दी है। 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

इतनी तेज आंधी थी कि लोग कई फुट ऊपर आसमान में उड़ते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार समेत कई राज्यों में एक बार तेज बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने इस दौरान लोगों को कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है।

उत्तर प्रदेश में आसमानी आफत का दिखा कहर

बीते दिन पूरे उत्तर प्रदेश में तेज तूफान कई जिंदगियां निगल गया है। आसमान आफत का कहर इस कदर था कि लोग तूफान के कारण लोग कई फीट ऊंचा उड़ रहे है। इसके अलावा जगह-जगह गाड़ियों पर पेड़ गिरने की भी तस्वीर सामने आई थी। जिससे जानमाल का जबरदस्त नुकसान हुआ था।

वहीं एक बार फिर विभाग ने कई जगहों पर तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई जिलो में तेज हवाओं (लगभग 60 किमी प्रति घंटा) और भारी बारिश (>15 मिमी/घंटा) के साथ बिजली गिरने/तूफान आने की प्रबल संभावना है। वहीं बीकानेर, जोधपुर, नागौर समेत कई जिलों पर इसका असर देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों के दौरान भीषण गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना है।

बिहार-झारखंड में आसमानी आफत का अलर्ट

मई का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन मौसम का मिजाज अलग देखने को मिल रहा है। तेज आंधी, तूफान, बारिश और बिजली गिरने से कई लोगों के मौत की खबरे है, तो वहीं विभाग ने एक बार फिर कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने आरा, बक्सर, छपरा, भागलपुर, बेगूसराय, अररिया, गया समेत कई जगहों पर बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो वहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 मई को, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 15 और 16 मई को छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) चलने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 17 मई तक, और असम और मेघालय में 16 से 18 मई तक छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) चलने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 मई तक, असम और मेघालय में 15 से 17 मई तक और 19 और 20 मई को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। 17 से 20 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026