कल का मौसम 17 April 2026: मध्य भारत में भीषण गर्मी के साथ लू का कहर! दिल्ली से उत्तराखंड, राजस्थान तक बारिश-आंधी मचाएगी तबाही, देखें रिपोर्ट

कल का मौसम 17 April 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल मध्य भारत में भीषण गर्मी के साथ लू का कहर नजर आ सकता है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों में आंधी-बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है।

कल का मौसम 17 April 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 17 April 2026: चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों के समक्ष चुनौतियां बढ़ा रही हैं। ये हाल उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के हैं जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। अप्रैल माह के मध्य में ही भीषण गर्मी और लू के कहर ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल यानी 17 अप्रैल से जुड़ा पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आया है।

इसके तहत आगामी कल मध्य भारत में भीषण गर्मी का लू का कहर नजर आ सकता है। इसमें बंगाल, सिक्किम, एमपी, झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना है। ऐसे में आइए हम आपको आईएमडी रिपोर्ट की जानकारी विस्तार से देते हैं, ताकि संभावित मौसम के बारे में जानना आसान हो सके।

मध्य भारत में भीषण गर्मी के साथ लू का कहर!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक मध्य भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आगामी कल 17 अप्रैल को कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ लू देखने को मिल सकती है। इस दौरान तापमान बढ़ने की संभावना भी है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में लू कहर मचा सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। हरियाणा में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

पानीपत से सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद तक चिलचिलाती धूप लोगों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भी अधिकतर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूर्वांचल से पश्चिमी, अवध, ब्रज और कानपुर क्षेत्र के लगभग सभी जिलों में गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया गया है। ऐसी स्थिति में लोगों को कई परेशानियां हो सकती हैं।

दिल्ली से उत्तराखंड, राजस्थान तक बारिश-आंधी मचाएगी तबाही!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, गुजरात तक मौसम का रुख बदला नजर आ सकता है। देर शाम तक राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में काले बादल डेरा डाल सकते हैं। इस दौरान आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है जिसके बाद तापमान में भी गिरावट हो सकती है। दिल्ली से सीमा साझा करने वाले उत्तराखंड में भी ऐसा देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। ऐसी स्थिति में मौसम पर्यटकों के अनुकूल होगा। नैनीताल से हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत तक बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। राजस्थान में भी कोटा, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांरा, बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है जो लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दिला सकती है।

Exit mobile version