कल का मौसम 17 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। आईएमडी ने 17 अगस्त को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। पहाड़ों पर आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में 17-18 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 17 August 2026 कैसा रहने वाला है?
बिहार में तूफान आफत से मचेगा तांडव
17 अगस्त को बिहार में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। IMD ने 17 से 20 अगस्त के दौरान बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को जलभराव और खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं।
खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना बेहतर रहेगा। इसके अलावा बिहार के साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। झारखंड में 17-19 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है, जबकि 17-18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में 17-18 अगस्त को भारी बारिश और 17 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पहाड़ी राज्यों में बढ़ी चिंता
पहाड़ी राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में 17-18 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में भी 17-19 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आईएमडी ने 16-22 अगस्त के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। 17 अगस्त को उत्तराखंड और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR पर भी असर
उत्तर प्रदेश में भी 17 अगस्त को मौसम सक्रिय रह सकता है। आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17-18 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 17-18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, इन क्षेत्रों के लिए 17 अगस्त को व्यापक बारिश की बजाय कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 17 अगस्त को पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
