---Advertisement---

कल का मौसम 17 Dec 2025: खराब मौसम को लेकर आईएमडी का अलर्ट! इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी की चेतावनी से सहमे लोग, जानें अन्य शहरों का वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 17 Dec 2025: पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे मौत का कारण बन रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 16, 2025 5:25 अपराह्न

कल का मौसम 17 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 17 Dec 2025: पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी ने लोगों की नींद उड़ा रखी है, तो वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण जबरदस्त एक्सीडेंट देखने को मिल रहा है। जिसमे जानमाल का नुकसान हो रहा है। आलम यह है कि एक्सप्रेसवे और सड़कों पर तो जीरो विजिबिलिटी हो गई है। एक साथ कई गाड़ियां आपस में टकरा रही है, जो प्रशासन के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। कई जगहों पर लगातार बारिश ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गई है। राजधानी दिल्ली में तो प्रदूषण और कोहरे का डबल अटैक जारी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 17 Dec 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

इन राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी – कल का मौसम 17 Dec 2025

आईएमडी क अनुसार तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे के अंदर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। हिमाचल और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में विभाग ने भयंकर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि नया साल शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे है।

17 और 18 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की स्थिति रहने की प्रबल संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

17 से 21 दिसंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में, 17 से 20 दिसंबर के दौरान पंजाब में, 17 से 19 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में, 17 और 18 दिसंबर को उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में, और 18 से 20 दिसंबर के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। 17 से 20 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में और 17 से 19 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। यानि आने वाले दिनों में कोहरे के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। इसके अलावा घने कोहरे के दौरान प्रशासन ने गाड़ी चलाने के लिए मना किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026