---Advertisement---

कल का मौसम 17 Sep 2025: अगले 24 घंटे उत्तराखंड में भयंकर तबाही की आशंका, तो बिहार, झारखंड में बारिश, बिजली गिरने से मचेगा मौत का तांडव; चेक करें आइएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 17 Sep 2025: पहाड़ों पर तो एक बार मौसम ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। देहरादून में बादल फटने से बाढ़ आ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 16, 2025 6:22 अपराह्न

कल का मौसम 17 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 17 Sep 2025: देशभर में धीरे-धीरे मानसून की वापसी हो रही है, हालांकि अभी भी कई राज्यों में आसमानी आफत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ों पर तो एक बार मौसम ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। देहरादून में बादल फटने से भयंकर तबाही मच रही है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कें तबाह हो गई है, वहीं आने वाले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए बेहद बारी होने वाले है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें विभाग ने आंधी, तूफान, बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अब आईएमडी ने कल का मौसम 17 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

अगले 24 घंटे Uttarakhand में भयंकर तबाही की आशंका

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आफ़त की बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है,आसमान से बिजली गिर रही है, लोग दहशत में हैं। नदियों का पानी उफान पर है। कई इलाकों में बाढ़ से जबरदस्त तबाही मची हुई है। कई स्थानों पर जान ,माल का बड़ा नुक़सान होने का अनुमान है। वहीं आने वाले 24 घंटों के लिए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 17 Sep 2025 की बात करें तो विभाग ने रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, केदारघाटी, उत्तरकाशी, यमुनोत्री, गंगोत्री समेत कई जगहों पर बारिश, बादल फटने, भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Bihar, Jharkhand में कल का मौसम 17 Sep 2025 कैसा रहेगा?

बिहार, झारखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक बार फिर विभाग ने बिहार, झारखंड में भयंकर बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भयंकर बारिश की चेतावनी. सारण, सिवान, बेगूसराय, किशनगंज, समस्तीपुर और जमुई जिले में भी बारिश का अलर्ट. आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा विभाग की तरफ से कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी स्थिति भयावह होती जा रही है, विभाग ने यहां भी भयंकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026