---Advertisement---

कल का मौसम 19 March 2026: ईद पर झारखंड समेत इन इलाकों में तूफान, बारिश का रेड अलर्ट, तो इन इलाकों में मचेगी तबाही; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 19 March 2026: आईएमडी के मुताबिक झारखंड सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 18, 2026 6:03 अपराह्न

कल का मौसम 19 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 March 2026:  ईद के मौके पर देशभर में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा विभाग ने पहाड़ों पर भी जोरदार बर्फबारी की चेतावनी जताई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ गई है। विभाग के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

झारखंड समेत इन इलाकों में आसमानी आफत का कहर

विभाग के मुताबिक 19 से 20 मार्च के दौरान पंजाब और राजस्थान में छिटपुट से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है; 19 और 20 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 20 और 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति रहेगी।

19 और 20 मार्च को उत्तराखंड और 20 मार्च को उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) चलने की प्रबल संभावना है।

19 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। झारखंड में 20 मार्च को और गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में 21 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा और 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की बहुत संभावना है।

पहाड़ों पर भी मौसम मचाएगा मौत का तांडव – कल का मौसम 19 March 2026

19 और 20 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। 20 और 21 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है।

20 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी यही स्थिति रहेगी। 9 मार्च को छत्तीसगढ़ में, 19 और 20 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 20 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश और झारखंड में, 20 और 21 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, और 19-21 मार्च के दौरान ओडिशा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। यानि यह साफ की लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026