---Advertisement---

कल का मौसम 19 Oct 2025: अलर्ट! चक्रवाती तूफान से मचेगा हाहाकार, इन राज्यों में तेज तूफान, बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 19 Oct 2025: दिवाली से पहले फिर मौसम खराब होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 18, 2025 4:21 अपराह्न

कल का मौसम 19 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 Oct 2025: दिवाली से पहले एक बार फिर मौसम खराब होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिससे कई राज्यों में चेतावनी जारी कर दी गई है। समुद्री इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि देशभर से मानसून की वापसी हो चुकी है। लेकिन अभी भी कई राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 19 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान से मचेगा हाहाकार – कल का मौसम 19 Oct 2025

21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। अगले 36 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और तीव्र होकर एक अवदाब में बदलने की संभावना है। 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे कई राज्यों में भयंकर बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में तूफान से मचेगी भयंकर तबाही

दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। अगले 36 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 18 अक्टूबर को निकोबार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

19 से 22 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 से 22 अक्टूबर के दौरान कोंकण एवं गोवा तथा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में तथा 21 और 22 अक्टूबर को मराठवाड़ा में बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026