---Advertisement---

कल का मौसम 18 Oct 2025: दिल्ली में घना कोहरा बढ़ाएगा टेंशन, तो इन राज्यों में अत्यधिक बारिश, वज्रपात मचाएगी भारी तबाही; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 18 Oct 2025: दिल्ली समेत कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड की वापसी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 17, 2025 1:47 अपराह्न

कल का मौसम 18 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 Oct 2025: देशभर में मानसून की विदाई हो चुकी है, सुबह-शाम का वक्त हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। हालांकि अभी भी कई ऐसे राज्यों है, जहां मूसलाधार बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है, अक्टूबर के महीने में ही दिल्लीवासियों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बिहार, यूपी में भी मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। अगर पहाड़ों की बात करें तो लगातार बर्फबारी से स्थानीय लोग पर्यटकों का इंतजार कर रहे है। उम्मीद की जा रहा है त्योहार के बाद पर्यटक पहाड़ों का रूख कर सकते है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 18 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली में घना कोहरा करेगा परेशान – कल का मौसम 18 Oct 2025

दिल्ली में मौसम सुहावना हो गया है, सुबह-शाम के वक्त हल्की ठंड तो दोपहर के वक्त धूप निकल जा रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर एक अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल दिल्लीवासियों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर में ही दिल्ली में घना कोहरा छाने वाला है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 18 Oct 2025 की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। अगर तापमान की बात करें तो कल अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में अत्यधिक बारिश, वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तीव्र वर्षा जारी रहने की संभावना है।तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है।तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) की संभावना है। अगर बिहार और यूपी की बात करें तो यहां मौसम सुहावना रहने उम्मीद है। अक्टूबर के आखिरी तक इन दोनों राज्यों में ठंड की शुरूआत हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026