---Advertisement---

कल का मौसम 19 September 2026: बिहार में बाढ़ के साथ आसमानी आफत से तांडव, तो इन राज्यों में मूसलाधार बारिश से मचेगा हाहाकार, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 19 September 2026: सितंबर का आधा से ज्यादा महीना खत्म हो चुका है और अभी भी आसमानी आफत से तांडव मचा हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2026 6:35 अपराह्न

कल का मौसम 19 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 September 2026: सितंबर का आधा से ज्यादा महीना खत्म हो चुका है और अभी भी आसमानी आफत से तांडव मचा हुआ है। बिहार में कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। लाखों लोग बेघर हो चुके है। वहीं एक बार विभाग ने बिहार में आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा राजस्थान समेत कई राज्यों में मूसलाधार, बारिश, तेज आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 19 September कैसा रहने वाला है?

बिहार में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट

बिहार में 19 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील रह सकता है। IMD के अनुसार 19 सितंबर के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं जैसी गतिविधियों का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, बेगूसराय, सासाराम, हाजीपुर समेत कई जगहों पर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं

ऐसे में खुले इलाकों, खेतों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने या खुले मैदान में रहने से बचना चाहिए।

झारखंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश

झारखंड के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची के IMD पूर्वानुमान में 19 सितंबर को आमतौर पर बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बताई गई है। रांची के लिए गरज के साथ बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी भी दर्ज है। इससे झारखंड के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर मौसम अचानक बदल सकता है। गरज-चमक के दौरान मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करना जरूरी है।

पहाड़ों पर मचेगी भयंकर तबाही

उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार 19 सितंबर को देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज या आंधी जैसी गतिविधि की संभावना है। देहरादून के लिए अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर तेज बारिश और तूफान के साथ भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026