---Advertisement---

कल का मौसम 2 April 2026: देश के इन राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का रेड अलर्ट, तो इन जगहों पर तूफान से मचेगा मौत का तांडव, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 2 April 2026: मौसम विभाग एक बार फिर कई शहरों में आंख मिचौली खेल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 1, 2026 6:33 अपराह्न

कल का मौसम 2 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 2 April 2026: आजकल मौसम का मिजाज समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लग रहा है। स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। विभाग की तरफ से आसमानी आफत का अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। दिल्ली से लेकर बिहार तक और उत्तराखंड से लेकर सिक्किम तक, क्या मैदानी और क्या पहाड़ी इलाके, हर जगह आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में विभाग ने लोगों को सतर्क और अलर्ट रहने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 2 April 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार-झारखंड में आसमानी आफत से हाहाकार

आईएमडी के मुताबिक बिहार में एक बार फिर आसमानी आफत से भयंकर तबाही मचने वाली है। हाल ही में आई आंधी, तूफान से कई लोगों की मौत हो गई थी और जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल था। इसी बीच एक बार फिर पटना, बक्सर, आरा, सासाराम, बोधगया, छपरा, बेगूसराय समेत कई जगहों पर तेज तूफान, ठनका का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो बोकारो, चाइबासा, धनबाद, दुमका, हजारीबाग. जमशेदपुर, रामगढ़, रांची समेत कई जगहों पर आकाशीय बिजली के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम 2 April 2026 कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में तो मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। सुबह ऑफिस के टाइम अच्छी खासी धूप निकल जाती है, तो वहीं रात में आंधी, तूफान और बारिश से दिल्लीवासियों की टेंशन बढ़ा दे रही है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी के मुताबिक नरेला, पालम, सफदरजंग, पीतमपुरा, पूसा, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरूग्राम में भी विभाग ने सतर्क रहने के लिए कहा है।

पंजाब-हरियाणा में मौसम की मार

पंजाब-हरियाणा में मौसम पूरी तरह से बेईमान हो रखा है। गौरतलब है कि अभी फसलों की कटाई का समय जारी है, लेकिन इसी बीच मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब के कई शहरों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश होने की संभावना है, तो वहीं सोनीपत, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल समेत कई जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 April 2026

अप्रैल 1, 2026

Viral Video

अप्रैल 1, 2026

Pakistan Fuel Crisis

अप्रैल 1, 2026

Namo Bharat Train

अप्रैल 1, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 1, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 1, 2026