कल का मौसम 20 July 2026: जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक, तेज बारिश, बादल फटने से मचेगा मौत का तांडव, देखें दिल्ली की आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 20 July 2026: विभाग ने उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों समेत कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

कल का मौसम 20 July 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 20 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। विभाग ने उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों समेत कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश के चलते भूस्खलन, अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई जगहों पर तो जान माल का नुकसान होने की खबर है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने अगले 6–7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियाँ बने रहने की संभावना है। साथ ही20 तारीख को मेघालय और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और इक्का-दुक्का जगहों पर बहुत ज़्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर, उत्तारखंड में आसमानी आफत का तांडव 

पहाड़ों पर मानसून आफत बन रहा है। बागेश्वर में देखते ही देखते पहाड़ खिसक गया, वहीं जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। मैदानों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद कटान होने से कई घर पानी में समा गए। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश चौबीस घंटे से हो रही है।

जम्मू कश्नीर की बात कर करें तो विभाग ने पुलवामा, कश्मीर अमरनाथ गुफा, बालटाल, बनिहाल, बटोत, जम्मू, पुलवामा समेत कई जगहों पर तेज बारिश, भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर उत्तराखंड की विभाग ने यमुनोत्री, गंंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने  चांदन चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड़, पालम, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, राजघाट समेत कई जगहों पर विभाग की तरफ से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विभाग की तरफ से मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश के तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

20 जुलाई के दौरान उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक और रायलसीमा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवा एं60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है। 20 जुलाई को तटीय कर्नाटक, 20-23 जुलाई को दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक, 20 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम; 21-23 जुलाई को रायलसीमा और 20-25 जुलाई को तेलंगाना में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

 

Exit mobile version