Viral Video: मानसून शुरु हो गया है। ऐसे में बारिश होती है और सांप छिपने के लिए अकसर लोगों के घरों को छिपने का ठिकाना बनाते हैं। इस दौरान की गई जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख हर कोई दंग है। क्योंकि इसमें दो सांप पाइप के अंदर से बाहर निकलकर रोमांस कर रहे हैं। बारिश के मौसम में इस तरह सांपों का दिखना लोगों को डरा रहा है।
मानसून में दिखा सांपों का खौफनाक रुप
सांपों का लिपटकर प्यार करने का ये वायरल वीडियो JASIM PATHAN नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, मानसून का मौसम चल रहा है सावधानी जरूरी है, इस तरह सांप कही भी निकल सकते है।
मानसून का मौसम चल रहा है सावधानी जरूरी है, इस तरह सांप कही भी निकल सकते है। pic.twitter.com/0zvQ4zqgOy
— JASIM PATHAN (@jasimpathan05) July 11, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से बारिश के मौसम में पानी के पाइप के अंदर साँपों का जोड़ा रोमांस कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी डर गए हैं। दरअसल, मानसून आते ही सांपों के निकलने की घटनाएं बहुत ज़्यादा बढ़ जाती हैं। क्योंकि साँपों के रहने के बिलों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे वे सांस लेने और बचने के लिए बाहर आते हैं। कुछ मामलों में वो अंडे और प्रजनन भी इंसानी आवासों के आस-पास देते हैं। इसालिए सावधान होना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
Viral Video देख खौफ में आए लोग
पाइप के अंदर से बाहर निकलकर एक दूसरे से लिपटे इन सापों का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 11 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 1.26 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वो लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही मानसून के मौसम साफ-सफाई के लिए कह रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
