कल का मौसम 23 April 2026: पूर्वोत्तर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, तो दिल्ली, UP-MP में लू का अलर्ट! पहाड़ों का रुख करने वाले देखें रिपोर्ट

कल का मौसम 23 April 2026: मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पूर्वोत्तर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली, UP-MP के साथ राजस्थान में लू का अलर्ट जारी हुआ है। पहाड़ों में भी वर्षा के आसार हैं जो सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

कल का मौसम 23 April 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 23 April 2026: अप्रैल माह समापन की ओर तेजी से अग्रसर है। मौसम भी इस बात का पुख्ता संकेत दे रहा है। चिलचिलाती धूप, तापमान में इजाफा और गर्म हवाओं का समागम लोगों के लिए चुनौती का विषय बन चुका है। पहाड़ों के मैदानी इलाकों से लेकर उत्तर भारत तक लोग प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच फिर एक बार आईएमडी की ओर से 23 अप्रैल के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किया गया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 23 अप्रैल को फिर पूर्वोत्तर में भीषण आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में लू के साथ प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं। पहाड़ों में वर्षा तापमान में गिरावट का कारण बन सकती है जो सैलानियों के लिए रास्तों को दुर्गम बनाने का काम करेगी।

पूर्वोत्तर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पूर्वोत्तर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर नजर आ सकता है। इस दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम जैसे राज्यों में लोगों के समक्ष चुनौतियां आ सकती हैं। इतना ही नहीं, आंधी-बारिश के साथ इन राज्यों में ओलावृष्टि दर्ज किए जाने की संभावना भी है जो लोगों के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा कर सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली के साथ हरियाणा, UP-MP में लू का अलर्ट!

आईएमडी ने पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर उत्तर भारत के लोगों को लू से बचने की सलाह दी है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 23 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अक्षरधाम से चांदनी चौक, आनंद विहार, लक्ष्मीनगर समेत तमाम इलाकों में प्रचंड गर्मी रौद्र रूप धारण करेगी। दिल्ली से सटे हरियाणा में भी पानीपत से सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत तमाम जिलों में गर्मी का कहर नजर आ सकता है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां अगले कुछ दिनों तक वर्षा की संभावना नहीं है। ऐसे में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध, ब्रज, कानपुर क्षेत्र के सभी जिलों में लू के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भी बुंदेलखंड से लेकर भोपाल, रीवा, सतना, सागर, उज्जैन, इंदौर, नीमच समेत तमाम जिलों में गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान की बात करें तो यहां राजधानी जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, गंगापुर सिटी समेत तमाम जिलों में प्रचंड गर्मी सैलानियों व लोगों के समक्ष चुनौती पैदा करेगी।

पहाड़ों का रुख करने वाले जरूर देखें IMD की रिपोर्ट

सैलानी हों या उत्तराखंड के स्थानीय निवासी, अगले कुछ दिन पहाड़ों के लिए बेहद अहम होने वाले हैं। चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। 23 अप्रैल के उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा जो गर्मी को गति देगा। हिमाचल प्रदेश में भी चोटियों पर वर्षा हो सकती है जो मौसम सुहाना बनाएगी। आईएमडी की ओर से पहाड़ों का रुख करने वालों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Exit mobile version