---Advertisement---

कल का मौसम 23 May 2026: झुलसा देने वाली गर्मी का आतंक शुरू, दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक, हीटवेव का अलर्ट जारी, उत्तराखंड में मचेगा हाहाकार

कल का मौसम 23 May 2026: देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2026 6:39 अपराह्न

कल का मौसम 23 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 23 May 2026: देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर लगातार जारी है। आलम यह है कि लोग घरों से निकलने में घबरा रहे है। धूप इतनी तेज है कि दो कदम पैदल चलते ही इंसान पसीने से पूरी तरह से गिला हो रहा है।

वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो वहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट  जारी कर दिया है। बता दें कि केदारनाथ में पहाड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। चलिए आपको बताते है देशभर में कल का मौसम 23 May 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-मध्य प्रदेश में हीटवेव का दिखेगा कहर

राजधानी दिल्ली में तो स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। आलम यह है कि सुबह 8 बजे के बाद सूरज देवता आग उगलने के लिए तैयार है। दोपहर तक तो तापमान इतना बढ़ जाता है कि एसी, कूलर काम करना बंद कर देता है। सबसे चिंता की बात है कि आने वाले दिनों में स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।

अगर दिल्ली में कल का मौसम 23 May 2026 की बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नजफगढ़, नरेला, पालम, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो बैतुल, बालाघाट, भोपाल, चित्रकुट, दमोह समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान समेत इन जगहों पर भी हीटवेव का कहर

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, जयपुर, उदयपुर समेत कई जगहों पर भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान के कुछ अलग-अलग इलाकों में 23 से 28 मई के दौरान लू चलने की बहुत अधिक संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ अलग-अलग इलाकों में 24 से 28 मई के दौरान भीषण लू चलने की संभावना है।

विदर्भ में 23 से 28 मई के दौरान कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है, जबकि 23 से 26 मई के दौरान कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है।

उत्तराखंड-हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज

एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी की नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। इसके अलावा मैदानी इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बीते केदारनाथ में पहाड़ गिरने से लोगों के हताहत होने की खबर है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Sharad Pawar

जुलाई 10, 2026

Bengal Politics

जुलाई 10, 2026

Iran-US War

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026