---Advertisement---

कल का मौसम 26 April 2026: दिल्ली समेत इन राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी का आतंक, बरते ये खास सावधानियां, आईएमडी का अलर्ट जारी

कल का मौसम 26 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 25, 2026 5:35 अपराह्न

कल का मौसम 26 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 26 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। एसी, कूलर ने काम करना बंद कर दिया है। राजधानी दिल्ली में पारा 43 तक पहुंच चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह अभी अप्रैल का महीना ही है। मई, जून, जुलाई में तो स्थिति और चिंताजनक बन गई है।

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में लू चलने की संभावना है और उसके बाद स्थिति में सुधार होगा। विभाग की तरफ से लगातार चेतावनी जारी की जा रही है और 12 से 4 घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 26 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर

राजधानी दिल्ली में धीरे-धीरे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच अब की तरफ से हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जो एक चिंता का विषय है। अगर दिल्ली में कल के मौसम का विभाग में विभाग की तरफ से हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, सफदरजंग समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो वहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गाजियाबाद, नोएडा, गूरूग्राम में भी हालात चिंताजनक होने वाले है।

इन जगहों पर सूरज उगलेगा आग – कल का मौसम 26 April 2026

विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा मध्य भारत के कुछ इलाकों में 26 से 27 अप्रैल के दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है। राजस्थान में 26 अप्रैल को, बिहार में 26 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में 26 से 27 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 26 अप्रैल के दौरान त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में 26 अप्रैल को, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 से 29 अप्रैल के दौरान गर्म और उमस भरे मौसम की प्रबल संभावना है। यानि देश के कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक होने वाली है।

हीटवेव के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • खूब पानी पिएं – बार-बार पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे। ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे पेय फायदेमंद होते हैं।
  • धूप में निकलने से बचें – दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। अगर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी या गमछा जरूर इस्तेमाल करें।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें – सूती (कॉटन) और हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे।
  • घर को ठंडा रखें – खिड़कियों पर पर्दे लगाएं, कूलर/पंखे का इस्तेमाल करें और दिन में सीधे धूप आने से रोकें।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026