कल का मौसम 26 March 2026: पश्चिमी विक्षोभ का असर! दिल्ली से यूपी, हरियाणा, MP तक करवट लेगा मौसम, गर्मी के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट

कल का मौसम 26 March 2026: देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली से यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश तक बारिश का दौर देखा जा सकता है। वहीं बिहार, झारखंड, बंगाल में चिलचिलाती धूप तापमान बढ़ाने के कारण बन सकती है।

कल का मौसम 26 March 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 26 March 2026: उत्तर से दक्षिण भारत तक मौसम का रुख बदलने वाला है। इसका प्रमुख कारण है पश्चिमी विक्षोभ जो आगामी कल यानी 26 मार्च को सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई राज्यों में नजर आ सकता है। इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी मौसम का रुख बदलेगी।

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे समुद्र तटीय राज्य इसमें अहम हैं। दिल्ली से यूपी, हरियाणा, एमपी तक भी बूंदाबांदी के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं राजस्थान में चिलचिलाती धूप की संभावना को देखते हुए गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। आइए हम आपको मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट विस्तार से बताने की कोशिश करते हैं।

दिल्ली से यूपी, हरियाणा, MP तक करवट लेगा मौसम

आगामी कल 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इससे दक्षिणी हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मौसम करवट ले सकता है। राजधानी दिल्ली में भी सुबह धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, दोपहर से शाम के बीच मौसम बदलने और रिमझिम बारिश दर्ज किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

राजधानी से सटे यूपी में अवध और ब्रज के साथ पश्चिमी क्षेत्र में बारिश हो सकती है। इसमें लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, आगरा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ जैसे जिले शामिल हैं। वहीं पूर्वांचल में चिलचिलाती धूप कड़ाके की गर्मी बढ़ाएगी। हरियाणा में रोहतक से भिवानी, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद तक हल्की बारिश के आसार हैं जो लोगों को गर्मी से राहत दे सकते हैं।

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बुंदेलखंड में शुष्क हवाएं मौसम का रुख बदल सकती हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां कोटा से जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, नौगार तक पारा चढ़ेगा। चिलचिलाती धूप गर्मी बढ़ाएगा और लोगों के समक्ष नई चुनौती पेश करेगी। ऐसे में लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट!

मौसम की हालिया स्थिति का आंकलन करते हुए आईएमडी ने देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें तमिलनाडु, केरलम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा जैसे समुद्र तटीय राज्य शामिल हैं। इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है। इसके परिणामस्वरूप बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड की बात करें तो यहां के मैदानी इलाकों में भी आंधी बारिश के आसार हैं। वहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी नजर आ सकती है। उत्तर भारत के यूपी में पूर्वांचल के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बिहार, झारखंड और बंगाल में गर्मी लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर सकती है। मौसम विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Exit mobile version