कल का मौसम 27 March 2026: उत्तर भारत में तेज तूफान, मूसलाधार बारिश से तांडव, तो इन जगहों पर बढ़ेगी किसानों की टेंशन! चेक करें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 27 March 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

कल का मौसम 27 March 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 27 March 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अपनी बेरूखी दिखाने जा रहा है। दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी मौसम ने अलर्ट जारी कर दिया है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बिहार, यूपी में भी मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है, जिससे दिक्कतें बढ़ सकती है। चलिए आपको बताते है कि देश में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

उत्तर भारत में आसामानी आफत से गहराया संकट

आईएमडी के मुताबिक 29 और 30 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29-31 मार्च और राजस्थान में 29 और 30 मार्च को भी यही स्थिति रहेगी।

8 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तो 27 मार्च को राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 27 मार्च को और पश्चिमी राजस्थान में 26 और 27 मार्च को बिजली गिरने की संभावना है। यानि पूरे उत्तर भारत में मौसम बेईमान होने जा रहा है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ सकती है।

बिहार, यूपी में आसमानी आफत से मचेगा तांडव – कल का मौसम 27 March 2026

बता दें कि बिहार में एक बार फिर मौसम की बेरूखी देखने को मिल सकती है। मालूम हो कि अभी फसलों की कटाई का समय है। वहीं तेज, आंधी, बारिश और बिजली गिरने के किसानों और फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि ही में बारिश और ठनका से बिहार में कई मौतें हुई थी। जिसके बाद एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर कल का मौसम 27 March 2026 की बात करें तो विभाग ने छपरा, सिवान, हाजीपुर, आरा, बक्सर, पटना समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा यूपी में मौसम तबाही मचाने के लिए तैयार है। आईएमडी के मुताबिक बलिया, कानपुर, लखनऊ, बरेली समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं झारखंड में भी स्थिति भयावह होने की उम्मीद है।

 

 

Exit mobile version