---Advertisement---

कल का मौसम 28 April 2026: गुड न्यूज! इन राज्यों में झमाझम बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत, तो पहाड़ों पर आसमानी आफत का शुरू होगा तांडव, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 28 April 2026: कई राज्यों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पहाड़ों पर भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 27, 2026 6:37 अपराह्न

कल का मौसम 28 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हालांकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है। दरअसल मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के झमाझम बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है बारिश से पैदानी इलाकों को राहत मिलेगी। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

उत्तारखंड में जारी चारधाम यात्रा के बीच विभाग ने बारिश, तूफान, भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।  वहीं हिमाचल और कश्मीर में तेज मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। वहीं पूर्वोतर में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 28 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर समेत इन इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में एक बार मौसम करवट लेने जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं अब विभाग ने आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की संभावना जताई  गई है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 28 April 2026  की  बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, जहांगीरपुरी, सफदरजंग समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा पंजाब और हरियाणा की बात करें तो भी विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकते हैं)। यानि तेज हवाओं से लोगों की टेंशन बढ़ सकती है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में दिखेगा आसमानी आफत का कहर

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल चुका है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां पर चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए आ रहे है। विभाग बीच विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, यमुनोत्री, गंंगोत्री समेत कई जगहों पर तेज बारिश, तूफान और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने चंबा, डलहौजी, कल्पा समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

पूर्वोतर में कैसा कल का मौसम 28 April 2026

28 अप्रैल को असम और मेघालय में तथा 28 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और 70 किमी प्रति घंटे तक के झोंके आने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अप्रैल से 2 मई तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल से 1 मई तक, और अरुणाचल प्रदेश में 30 अप्रैल से 2 मई तक तथा असम और मेघालय में 27 से 30 अप्रैल तक छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026