---Advertisement---

कल का मौसम 28 Oct 2025: गरज-चमक के साथ भीषण बारिश! चक्रवाती तूफान के असर से दहलेगा दक्षिण भारत, यूपी-बिहार में भी अलर्ट पर विभाग

कल का मौसम 28 Oct 2025: मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर नजर आ सकता है। इसके परिणामस्वरूप भारी बारि व तेज हवाएं तटीय इलाकों में लोगों के लिए चुनौती पेश करेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 27, 2025 5:00 अपराह्न

कल का मौसम 28 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 Oct 2025: मौसम का बदलता चक्र देश के विभिन्न हिस्सों को अपनी आगोश में लेता नजर आ रहा है। इसी बीच चक्रवाती तूफा मोंथा के दक्षिण भारत से टकराने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट की मानें तो आगामी कल यानी 28 अक्टूबर को दक्षिण भारत के कई राज्य चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से दहल सकते हैं।

परिणामस्वरूप भारी बारिश और तेज हवाएं लोगों के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं। वहीं यूपी के पूर्वांचल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में जोरदार बारिश लोगों की चुनौतियां बढ़ा सकती है। इस दौरान बादलों का भरपूर गरज-चमक देखे जाने की आशंका है। ऐसे में आइए हम आपको मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

चक्रवाती तूफान के असर से दहलेगा दक्षिण भारत – कल का मौसम 28 Oct 2025

इसकी आशंका मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट में दर्ज की गई है। ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों की सीमाओं से चक्रवाती तूफान मोंथा 28 अक्टूबर को टकरा सकता है। इस दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

इससे इतर महाराष्ट्र और गोवा में भी भीषण बारिश के आसार हैं जो फेस्टिव सीजन के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई, तो दक्षिण भारत वास्तव में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से दहल उठेगा। इस दौरान जलजमाव, ठंडी हवाएं और समुद्री लहरें तटीय इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा सकती हैं।

उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ भीषण बारिश की आशंका!

पूर्वांचल के कई जिलों में आगामी कल भीषण बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चल रही गतिविधियों के चलते नमीयुक्त हवा उत्तर भारत की ओर आएगी। इससे वर्षा की बूंदे भी साथ आएंगी और यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली के साथ राजस्थान की धरती को भिगोएंगी। बदलते मौसम चक्र के इस ताजा घटनाक्रम को देखते हुए विभाग अलर्ट पर है।

आलम ये है कि लोगों को सतर्क रहने और मौसम खराब होने की स्थिति में घरों से बाहन न निलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग पूरी तत्परता के साथ अलर्ट मोड पर है और सभी घटनाक्रमों पर बारीक नजर बनाए हुए है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल के कारण मौसम प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, 30 अक्टूबर के बाद से स्थिति सामान्य हो सकेगी और लोगों को हल्की ठंड का अनुभव शुरू होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana

मार्च 27, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

8th Pay Commission

मार्च 27, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 27, 2026

Noida International Airport

मार्च 27, 2026