---Advertisement---

कल का मौसम 3 Dec 2025: दिल्ली से यूपी, हरियाणा, एमपी तक शीतलहर मचाएगा हाहाकार! पहाड़ों में रहने वालों की चिंता बढ़ा सकती है आईएमडी की चेतावनी, चेक करें

कल का मौसम 3 Dec 2025: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से लेकर हरियाणा, एमपी, राजस्थान तक शीतलहर को रफ्तार मिल सकती है। इससे तगड़ी ठंड लोगों के समक्ष नई चुनौती पेश करेगी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ने की संभावना है जो स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों के लिए चिंता का सबब बनेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2025 5:30 अपराह्न

कल का मौसम 3 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 3 Dec 2025: मौसम का रुख तेजी से बदला है जिसने पूरे देश को ठंड की आगोश में धकेल दिया है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण तक ठंडी हवाएं महसूस की जा रही है। इसी बीच प्रतिदिन की तरह आईएमडी की ओर से कल का मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किए गए हैं।

इसके तहत दिल्ली से यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान तक शीतलहर के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। वहीं पहाड़ों में रहने वाले लोगों को भी सचेत रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी की मानें तो उत्तराखंड से लेकर कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल तक बर्फबारी का दौर बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में पहाड़ों में गलन बढ़ेगी जो सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए चुनौती पेश करेगी।

दिल्ली से यूपी, हरियाणा, एमपी, राजस्थान तक शीतलहर मचाएगा हाहाकार!

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक ठंड को रफ्तार मिलने वाली है। जहां एक ओर दिल्ली में प्रदूषण की मार है, वहीं शीतलहर भी डबल अटैक कर लोगों के लिए नई चुनौती पेश कर सकती है। दिल्ली से इतर यूपी में लखनऊ, बाराबंकी, रायबलेरी, सुल्तानपुर, कानपुर, बदायूं, उन्नाव समेत अन्य कई प्रमुख जिले शीतलहर और कोहरे की चपेट में आ सकते हैं। इससे लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी से सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश में भी ठंड रफ्तार पड़ सकती है। बुंदेलखंड से लेकर भोपाल, इंदौर, रतलाम, सतना, सागर तक इसका असर नजर आ सकता है। मध्य प्रदेश से इतर राजस्थान में भी कोटा, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, डुंगरपुर आदि समेत अन्य जिलों में शीतलहर हाहाकार मचा सकती है और लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर सकती है। हरियाणा में भी पानीपत से लेकर रोहतक, जींद, कलायत, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि समेत अन्य तमाम इलाकों में शीतलहर के साथ कोहरा के डबल अटैक होने की संभावना जोरों पर है।

पहाड़ों में रहने वालों की चिंता बढ़ा सकती है आईएमडी की चेतावनी!

आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इसके तहत उत्तराखंड में देहरादून से लेकर मसूरी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा तक बर्फबारी लोगों के समक्ष नई चुनौतियां पेश करेगी। उत्तराखंड से इतर हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली, शिमला, लाहौल-स्पिती, मंडी आदि समेत अन्य कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ेगी जो गलन बढ़ा सकता है।

कश्मीर और लद्दाख के साथ पूर्वोत्तर में भी बर्फबारी के रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई गई है। ऐसी स्थिति में मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का असर नजर आएगा जो स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026

Shashi Tharoor

मार्च 7, 2026

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final

मार्च 7, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 7, 2026

LPG Price Hike

मार्च 7, 2026