---Advertisement---

कल का मौसम 3 July 2026: दिल्ली में मानसून की एंट्री ने दिल्लीवासियों की बढ़ाई धड़कन, तो पहाड़ों पर तेज बारिश, भूस्खलन का रेड अलर्ट

कल का मौसम 3 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कई जगहों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2026 5:43 अपराह्न

कल का मौसम 3 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 3 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि दिल्ली में मानूसन की एंट्री हो चुकी है और इसकी एक झलक देखने को मिल गई है। बताते चले कि दिल्ली में आज झमाझम बारिश का प्रकोप देखने को मिला है। वहीं अब आगामी दिनों के लिए आईएमडी के अलर्ट ने दिल्लीवासियों की धड़कन बढ़ा दी है।

दिल्ली में बारिश से गर्मी तो कम हुई है, लेकिन लोगों को जाम और जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी लगातार स्थिति चिंताजनक हो गई है। मालूम हो कि कल से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।

दिल्ली में मानसून की एंट्री ने बढ़ाई टेंशन

दिल्ली में मानसून की एंट्री होते ही मौसम ने करवट ले लिया है। बता दें कि दिल्ली में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन लोगों को जलजमाव और जाम का समस्या से दो चार होना पड़ा। बता दें कि विभाग ने पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, राजघाट, लोधी रोड, नरेला, पालम, सफदरजंग, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर तेज बारिश के तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि बारिश के दौरान कई बार जान माल का नुकसान भी देखने को मिल सकता है।

पहाड़ों पर मौसम का यू-टर्न

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। बता दें कल यानि 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरूआत होने जा रही है, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आते है। वहीं विभाग ने जम्मू कश्मीर में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का भी अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है। इसके अलावा यात्रा के दौरान विभाग कुछ सावधानियां बरतने का सलाह दी है।

वहीं उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा वाले श्रद्धालुओं को भी आईएमडी ने सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही पूर्वोतर में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है।

इन राज्यों मे जल्द होगी मानसून की एंट्री – कल का मौसम 3 July 2026

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब, और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके परिणामस्वरूप, अगले 5-6 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 3 July 2026

जुलाई 2, 2026

Kanpur Viral Video

जुलाई 2, 2026

Delhi Dehradun Expressway

जुलाई 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 2, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 2, 2026