कल का मौसम 30 May 2026: दिल्ली-हरियाणा में तूफान की आहट, तो यूपी-बिहार में आसमानी आफत से पहले रेड अलर्ट जारी, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 30 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

कल का मौसम 30 May 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 30 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। बीते दिन दिल्ली में आई बारिश से मौसम तो ठंडा हुआ, लेकिन आज सुबह से ही प्रचंड धूप ने टेंशन बढ़ा है। हालांकि विभाग की तरफ से आने वाले दो दिनों के लिए तेज-तूफान, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं अगर बिहार की बात करें तो बिहार में हो रही झमाझम बारिश ने मौसम तो खुशनुमा कर दिया है, लेकिन विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा मई का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन बर्फबारी लगातार जारी है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 30 May 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-हरियाणा में तूफान की आहट

मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 से 48 घंटे मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक कल का मौसम 30 May 2026 दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा सकता है। विभाग के मुताबिक पूसा, चांदनी चौक, राजघाट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ आंधी और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चल सकती है।

वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी, तूफान औ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार-यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम 30 May 2026

बिहार में एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है। दरअसल विभाग ने बिहार और यूपी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने सारण, सीवान, बक्सर, आरा, बेगूसराय, भागलपुर गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो विभाग ने प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, बलिया समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है।

देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में चल रही उष्ण लहर कम हो गई है, और कल से मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में भी इसके कम होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 1 से 4 जून तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 30 से 31 मई के दौरान तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से गंभीर गरज-चमक की संभावना है।

 

 

Exit mobile version