---Advertisement---

कल का मौसम 4 June 2026: अलर्ट! बिहार, झारखंड में आसमानी आफत से मचेगी भयंकर तबाही, तो इन इलाकों में तेज तूफान, बारिश बढ़ाएगी टेंशन, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 4 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का आँख मिचौली ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके बाद स्थिति बेहद ही चिंताजनक बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2026 6:06 अपराह्न

कल का मौसम 4 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का आँख मिचौली ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके बाद स्थिति बेहद ही चिंताजनक बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहार में लगातार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही है।

इसके साथ ही तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जून के महीने में ही लगातार मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

बिहार-झारखंड में आसमानी आफत का दिखेगा तांडव

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों और खुले स्थानों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विभाग के मुताबिक सारण, सीवान, बक्सर, आरा, पटना, सासाराम, भागलपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, गुमला, हजारीबाग, रांची समेत कई जगहों पर तेजी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां गर्मी में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन विभाग के मुताबिक बारिश और तूफान देखने को नहीं मिल रहा है। हालाांकि बीते कुछ दिनों से कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला है। वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 4 June 2026 की बात करें विभाग ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, राजघाट, लोधी रोड, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी कर दिया था।

वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो विभाग ने अलवर, अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चुरू, दौसा समेत कई जगहों पर बिजली के साथ गरज-चमक वाला तूफान को लेकर भी सावधानियां बरतने के लिए कहा है। बता दें कि राजस्थान के कई जगहों पर रेतीले तूफान का मंजर देखने को मिला था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इन राज्यों में भी बारिश का असर – कल का मौसम 4 June 2026

बिहार और झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन खराब मौसम के कारण आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026