---Advertisement---

कल का मौसम 5 Dec 2025: इन राज्यों में भयंकर बारिश और तूफान का डबल अटैक, तो उत्तर भारत में ठंड की मार से त्राहि-त्राहि; आईएमडी का रेड अलर्ट जारी

कल का मौसम 5 Dec 2025: देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आसमानी आफत का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 4, 2025 5:58 अपराह्न

कल का मौसम 5 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 5 Dec 2025: चक्रवाती तूफान दितवाह के कमजोर होने के बाद भी देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और आसमानी आफत का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर दक्षिण राज्यों में हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तर भारत में ठंड से त्राहि-त्राहि मची हुई है। शीतलहर, कोहरा ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। इसके अलावा पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे सैलानियों के चेहरे तो खिल गए है, लेकिन स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है।

भयंकर बारिश और तूफान का डबल अटैक

आईएमडी के अनुसार रायलसीमा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा। तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा। तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु में 04-05 और केरल और माहे, लक्षद्वीप और रायलसीमा में 05 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

05 दिसंबर को पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली गिरने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से इन इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कई जगहों पर तो पानी भी भर गया है।

उत्तर भारत में ठंड की मार से त्राहि-त्राहि – कल का मौसम 5 Dec 2025

पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 05 और झारखंड में कुछ स्थानों पर 06-07 दिसंबर के दौरान शीतलहर की बहुत ज़्यादा संभावना है। घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर): हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लोगों को परेशानी होने वाली है। गौरतलब है कि दिसंबर महीने की शुरूआत हो चुकी है, और आने वाले समय में ठंड और बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा आईएमडी ने इसे लेकर कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026