कल का मौसम 6 Feb 2026: उत्तर भारत में घने कोहरे-शीतलहर की मार! पहाड़ों में बूंदाबांदी के साथ घटता पारा बढ़ाएगा सिरदर्द, जानें दिल्ली-NCR में वेदर का हाल?

कल का मौसम 6 Feb 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ शीतलहर की दस्तक हो सकती है। इस दौरान यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्य प्रभावित हो सकते हैं। पहाड़ों में बूंदाबांदी के साथ घटता पारा लोगों के लिए सिरदर्द बन सकता है।

कल का मौसम 6 Feb 2026: फरवरी का महीना मौसम की लिहाज से भी बेहद अहम है। ठंड अब धीरे-धीरे अलविदा बोल रही है और कड़ाके की धूप लोगों के मन में बेचैनी के भाव उतपन्न कर रही हैं। कहीं बारिश का दौर भी लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच आईएमडी की ओर से कल का मौसम 6 फरवरी 2026 को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किए गए हैं।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर भारत में ठंड का दौर लौट सकता है। इस दौरान यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में सुबह घने कोहरे के साथ शीतलहर की मार नजर आ सकती है। पहाड़ों में बूंदाबांदी के साथ तापमान घटने की संभावना है जो लोगों के लिए नए सिरे से सिरदर्द बन सकती है। ऐसे में आइए हम आपको दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की दशा-दिशा बताते हैं।

उत्तर भारत में घने कोहरे-शीतलहर की मार! – कल का मौसम 6 Feb 2026

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर की मार लोगों के लिए सिरदर्द बन सकती है। यूपी के पूर्वांचल में स्थिक गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली जैसे जिलों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद जैसे जिलों में शीतलहर से लोग सुबह परेशान हो सकते हैं।

यूपी से सटे मध्य प्रदेश में स्थित दतिया, दामोह, गुना-ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा जैसे जनपद भी कोहरे-शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। हरियाणा की बात करें तो यहां पानीपत से सोनीपत, उकलाना, जींद, कलायत, गुरुग्राम तक ठंड बढ़ने के आसार हैं। राजस्थान में भी पारा गिर सकता है जो 6 फरवरी की सुबह ठिठुरन बढ़ाकर लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगा।

पहाड़ों में बूंदाबांदी के साथ घटता पारा बढ़ाएगा सिरदर्द

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर तक पारा गिरने के आसार हैं। रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर समेत अन्य कई जनपदों में पड़ी बर्फ अब पिघलने लगी है। ये मौसम को प्रभावित कर रही है। पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो इसी क्रम में आगामी कल उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है, जो पारा गिरने का कारण बनेगी।

उत्तराखंड से इतर श्रीनगर, गांदरबल, रियाशी, कटरा, जम्मू समेत अन्य कई इलाकों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान प्रभावित होगा जो ठिठुरन की वजह बन सकता है। लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू-मनाली, लाहौल स्पीति में भी तापमान गिरने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा कल का मौसम 6 Feb 2026?

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 6 फरवरी को धूप खिल सकती है। सुबह के समत घना कोहरा सड़क पर विजिबिलिटी प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना भी है। हालांकि, बारिश नहीं होने के चांस हैं जो धूप की संभावना की ओर इशारा कर रहे हैं। दिन के समय में तेज हवा मौसम का रुख बदल सकती है। इस दौरान चांदनी चौक से लेकर अक्षरधाम, सफदरगंज, गुरुग्राम, नोएडा जैसे इलाके ज़द में आ सकते हैं।

Exit mobile version