---Advertisement---

कल का मौसम 6 May 2026: पश्चिमी विक्षोभ का असर! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, तो मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ वर्षा मचाएगी हाहाकार, देखें रिपोर्ट

कल का मौसम 6 May 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है। ऐसी स्थिति में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ वर्षा के आसार जताए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2026 5:33 अपराह्न

कल का मौसम 6 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 May 2026: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में मौसम का बदला रुख नजर आ रहा है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की खबर भी है। आईएमडी की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। 6 मई के लिए जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो देश के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है।

इस दौरान उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मी, लद्दाख की ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। मैदानी इलाकों में बसे राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकेगी। ऐसे में आइए हम आपको पूर्वानुमान रिपोर्ट की जानकारी विस्तार से देते हैं, ताकि किसी प्रकार से असुविधा से बचा जा सके।

पहाड़ों में आंधी-बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट!

मौसम विभाग की ओर से आगामी कल यानी 6 मई के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किए गए हैं। इसके तहत आगामी कल पहाड़ों में आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की ऊंची चोटियों पर तेज हवा के साथ बर्फबारी का अलर्ट भी जारी हुआ है। इसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल जैसे उत्तराखंड के जिले शामिल हैं। इससे इतर हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी मौसम बिगड़ने का आसार देखते हुए अलर्ट जारी हुआ है।

मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश मचाएगी हाहाकार!

देश के मैदानी इलाकों में बसे राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। सबसे पहले बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां आगामी कल अधिकांश हिस्सों पर धूल भरी आंधी के बाद आकाशीय बिजली कड़कने और बूंदा-बांदी के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली से सटे हरियाणा में महेंद्रगढ़ के साथ सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में आंधी चलने और झमाझम बारिश का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आगामी कल पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है। इस दौरान अवध प्रांत के साथ पूर्वांचल, पश्चिमी, ब्रज और कानपुर क्षेत्र के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। राजस्थान के कोटा, जयपुर, जोधपुर, बांरा, बांसवाड़ा, नागौर, गंगापुर सिटी समेत अन्य कुछ जिलों में भी आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भी भोपाल, इंदौर के साथ सतना, रीवा, सागर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे जिलों में आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण भारत में भी बदला मौसम का मिजाज!

केरल, तमिलनाडु के साथ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे समुद्र तटीय राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। इन राज्यों में लू की गतिविधियां थम गई हैं। मौसम करवट बदल रहा है और आंशिक बादल डेरा जमाए हुए हैं। पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी कल तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026