---Advertisement---

कल का मौसम 9 July 2026: मुंबई, गुजरात में झमाझम बारिश से मचेगा प्रलय, तो दिल्ली समेत इन इलाकों में आसमानी आफत का तांडव, पढ़े आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 9 July 2026: जुलाई का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2026 5:56 अपराह्न

कल का मौसम 9 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 9 July 2026: जुलाई का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। मुंबई, गुजरात में स्थिति लगातार चिंताजनक हो रही है, जिसकी वजह से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। धीरे-धीरे हालात बेहद चिंताजनक होती जा रही है। सड़कें जलमग्न हो गई है।

लोगों को घरों में पानी घूस चुका है, कई जगहों पर तो कमर से ऊपर तक पानी भर चुका है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 48 घंटों में झमाझम बारिश और तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं पहाड़ों पर भी स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 9 July 2026 कैसा रहने वाला है?

मुंबई और गुजरात के कई शहर हुए जलमग्न

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए हैं। वसई-विरार, पालघर, और कांजुरमार्ग जैसे इलाकों में पटरियों पर पानी भरने के बावजूद ट्रेनें पानी के बीच से गुजरती हुई देखी गई हैं। इसकी बीच आईएमडी ने आने वाले 24 घंटे के लिए कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है।

वहीं अगर गुजरात की बात करें तो कई रिहाइशी इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके है। आलम यह है कि कमर के ऊपर तक पानी भर चुका है। मौसम विभाग ने झमाझम बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे झमाझम बारिश का रेड अलर्ट 

राजधानी में लगातार हो रही बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश की वजह से जाम की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरूग्राम में तो कई जगहों पर 3 किलो लंबा जाम लगा गया था।

वहीं अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, राजघाट, लोधी रोड, नरेला, पालम, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से 08 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा असम एवं मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026