---Advertisement---

कल का मौसम 9 March 2026: ‘पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक…’ भीषण गर्मी से मचेगा मौत का तांडव, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 9 March 2026: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 8, 2026 6:37 अपराह्न

कल का मौसम 9 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 9 March 2026: देशभर में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च 2026 को कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिलेगा। जहां एक ओर उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल गर्मी समय से पहले दस्तक दे रही है और कई जगह तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ों पर भी धीरे-धीरे गर्मी का असर दिख रहा है। दिल्ली समेत कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 9 March 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में 9 मार्च को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान अगले कुछ दिनों तक सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा रह सकता है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा अगर हरियाणा की बात करें तो तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?

अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के पांच दिनों में इसमें 4-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी और उसके बाद के तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

अतः, अगले तीन दिनों तक यानी 10 मार्च तक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के शेष भागों में यह 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026

मार्च 11, 2026

Donald Trump

मार्च 11, 2026

Mamata Banerjee

मार्च 11, 2026

Harish Rana

मार्च 11, 2026

Bihar Board 10th 12th Result 2026

मार्च 11, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 11, 2026