कल का मौसम 9 May 2026: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक, तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने से मचेगी भयंकर तबाही, आईएमडी रिपोर्ट देख कांप उठेगा कलेजा

कल का मौसम 9 May 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम खतरनाक रूप लेने जा रहा है। जिससे कई राज्यों में खतरा बढ़ गया है।

कल का मौसम 9 May 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

कल का मौसम 9 May 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम खतरनाक रूप लेने जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक कई दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत खई जगहों पर तेज बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं पहाड़ों पर भी स्थिति केवल चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कल का मौसम 9 May 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बताते चले कि विभाग ने एक बार फिर राजधानी में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली का मौसम समझना किसी गणित के सवाल से भी कठिन हो गया है। सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्मी रहती है और रात को आँधी, बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल जाता है।

अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो सफदरजंग, पूसा, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, साकेत, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी और बारिश आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम 9 May 2026

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है। खासकर पश्चिमी और पूर्वी यूपी के इलाकों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में किसानों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है क्योंकि तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

मालूम हो कि आसमानी आफत के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। जिसे देखते हुए विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक गोरखपुर, बलिया, देवरिया, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

इन इलाकों में आसमानी आफत से तबाही

आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर 11 से 14 मई 2026 के दौरान गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों में अगले 7 दिनों तक गरज, बिजली, 40-60 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाओं तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में 13 और 14 मई को, और असम और मेघालय में 12 से 14 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने पहाड़ों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

 

 

Exit mobile version