---Advertisement---

Monsoon Alert 1 July 2025: सावधान! दिल्ली में आंधी, UP, हरियाणा व MP में उमस से मिलेगी राहत; पहाड़ों में भीषण बारिश से मचेगा हाहाकार; देखें IMD Report

Monsoon Alert 1 July 2025: मौसम विभाग ने एक बार फिर पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचने के आसार जताए हैं। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके भी भारी वर्षा की चपेट में रह सकते हैं। वहीं उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में लोगों को उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 30, 2025 6:46 अपराह्न

Monsoon Alert 1 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 1 July 2025: जुलाई की शुरुआत के साथ ही मौसम चक्र में व्यापक बदलाव के आसार हैं। अब उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होगा। इसका असर ये हो सकता है कि दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश के साथ हरियाणा और राजस्थान में जोरदार बारिश का दौर देखने को मिले। इसी बीच IMD की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत Monsoon Alert 1 July 2025 के लिए जारी हुआ है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर पूर्वी से लेकर उत्तर भारत तक के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मच सकता है। वहीं उत्तर भारत के तमाम राज्यों में बूंदाबांदी होने और लोगों को उमस से राहत मिलने के आसार व्यक्त किए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

दिल्ली में आंधी, UP, हरियाणा व MP में उमस से मिलेगी राहत

आईएमडी ने आगामी कल यानी 1 जुलाई को दिल्ली में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। ऐसी स्थिति में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में काले बादल भी छाए नजर आ सकते हैं। वहीं दिल्ली से इतर उत्तर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाके में बूंदाबांदी के साथ लोगों को उमस से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में जहां गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जैसे जिले, तो पूर्वांचल में गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीर नगर, आजमगढ़ में बारिश दर्ज की जा सकती है।

यूपी से इतर हरियाणा में कुरुक्षेत्र, कैथल, उकलाना, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी। वहीं मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, दतिया, दामोह, सतना, रीवा, सागर समेत अन्य तमाम जनपदों में बारिश के आसार व्यक्त किए गए हैं। रेत से भरे राजस्थान राज्य की बात करें तो 1 जुलाई को कोटा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर सिटी, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, बांरा, टोंक समेत अन्य कई इलाकों में बारिश सैलानियों के साथ स्थानिय लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है।

पहाड़ों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार!

इसकी आशंका मौसम विभाग के पूर्वानुमान रिपोर्ट में व्यक्त की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई शुरू होने के साथ ही उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का भीषण दौर देखने को मिल सकता है। इसके तहत असम से लेकर मिजोरम, मणिपुर, अरुणांचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बारिश के आसार हैं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ सकती है। उत्तर पूर्वी से इतर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है जो लोगों के लिए नई चुनौती बनकर उभरेगा। ऐसे में यदि आप 1 जुलाई को पहाड़ी इलाकों में सैर-सपाटा के इरादे से जाने की चाहत रखते हैं, तो जरूर सावधानी बरतें।

मनाली, देहरादून और श्रीनगर समेत अन्य शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान

श्रीनगर, देहरादून और मनाली समेत अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
श्रीनगर21°C32°C
देहरादून24°C33°C
मनाली16°C27°C
लखनऊ26°C33°C
पटना24°C37°C
रांची23°C28°C
दिल्ली25°C33°C
मुंबई26°C32°C
कोलकाता25°C33°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ मे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026