---Advertisement---

Monsoon Alert 12 Sep 2025: अलर्ट! देशभर में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, Rajasthan, MP समेत इन राज्यों में बारिश, वज्रपात से मचेगी भयंकर तबाही

Monsoon Alert 12 Sep 2025: देशभर में अब धीरे-धीरे मानसून की विदाई होने वाली है, लेकिन अभी भी आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2025 6:33 अपराह्न

Monsoon Alert 12 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 12 Sep 2025: देशभर में अब धीरे-धीरे मानसून की विदाई होने वाली है, लेकिन अभी भी आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक, मौसम अपना भयंकर रूप दिखा रहा है। पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन, बादल फटने के कारण भयंकर तबाही मची हुई है। जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। तो वहीं मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भयंकर बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी से लोग सहमे हुए है। प्रशासन लगातार लोगों को आगाह कर रहा है कि इस दौरान घरों में ही रहे। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 12 Sep 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Rajasthan, MP समेत इन राज्यों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी 12 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान और कच्छ पर बना गहरे दबाव के प्रभाव के कारण, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर आज, 11 सितंबर को अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगर कल के Monsoon Alert 12 Sep 2025 बात करें तो विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

देशभर में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज – Monsoon Alert 12 Sep 2025

आईएमडी के अनुसार बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 11 से 17 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 11 से 14 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा, 13 से 17 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, 14 से 16 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 12 और 13 सितंबर को मराठवाड़ा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 11, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026