---Advertisement---

Monsoon Alert 16 July 2025: चौकन्ना हो जाएं! मुंबई से मसूरी तक बारिश की चेतावनी, UP-Bihar के साथ उत्तर पूर्व में भी मचेगा हाहाकार, देखें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 16 July 2025: चौकन्ना होने की बारी आ गई है। दरअसल, मौसम विभाग ने मुंबई से लेकर मसूरी, देहरादून समेत अन्य कई प्रमुख शहरों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के साथ उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश से हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 15, 2025 6:39 अपराह्न

Monsoon Alert 16 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 16 July 2025: मानसूनी बारिश के कारण कहीं हाहाकार की स्थिति है, तो कहीं किसान बर्बाद हो रहे हैं। इसी बीच अब चौकन्ना होने की बारी आ गई है। दरअसल, IMD की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट आगामी कल यानी 16 जुलाई के लिए मॉनसून अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, देहरादून समेत अन्य कई प्रमुख शहरों में भीषण बारिश दर्ज की जा सकती है।

इससे इतर यूपी-बिहार में बारिश के कारण कई नदियां खतरे के निशान को पार कर सकती हैं जिससे बाढ़ की आशंका तेज हो रही है। पहाड़ी राज्यों से इतर उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो वहां भी हाहाकार की स्थिति उतपन्न हो सकती है। भारी बारिश की मार झेल रहे असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदियों का रौद्र रूप आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

मुंबई से मसूरी तक बारिश की चेतावनी!

शहरों की बात करें तो देश के कई ऐसे प्रमुख शहर हैं जहां आगामी कल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Monsoon Alert 16 July 2025 के मुताबिक आगामी कल रांची, मुंबई, मसूरी, देहरादून, मनाली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पटना, इंदौर समेत अन्य कई प्रमुख शहरों में भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

UP-Bihar के साथ उत्तर पूर्व में भी मचेगा हाहाकार!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी और बिहार के कई जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। यूपी की बात करें तो लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, फतेहपुर, कौशांबी, मऊ, गोरखपुर जैसे जिले भारी बारिश की चपेट में नजर आ सकते हैं। वहीं बिहार में भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, दरभंगा, पटना जैसे जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इससे लोगों के समक्ष तमाम तरह की चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

उत्तर-पूर्वी राज्यों की बात करें तो यहां पहले से ही सामान्य से ज्यादा वर्षा का दौर देखा जा चुका है। असम, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम जैसे राज्य पहले ही बाढ़ की मार झेल रहे हैं। ऐसी स्थिति में आगामी कल यानी 16 जुलाई को उत्तर पूर्वी राज्यों में होने वाली वर्षा हाहाकार की स्थिति पैदा कर सकती है। इस दौरान नदियां-नालों के उफान पर आने के साथ भूस्खलन की आशंका भी तेज है। ऐसे में लोगों को चौकन्ना रहने की सलाह दी जा रही है।

उत्तराखंड के साथ महाराष्ट्र, गोवा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट!

आईएमडी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और लोगों को मौसम से जुड़ी जानकारी दे रहा है। आगामी कल को लेकर भी मॉनसून अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत महाराष्ट्र के कोंकण और घाट क्षेत्रों में आगामी कल बारिश दर्ज की जा सकती है। गोवा की बात करें तो 16 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। देवभूमि उत्तराखंड की बात करें तो यहां 16, 17, 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे इतर जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, अंडमान & निकोबार द्वीप, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में भी 16 जुलाई को बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 2, 2026

Punjab News

फ़रवरी 2, 2026

HPSC HCS Recruitment 2026

फ़रवरी 2, 2026

Rashifal 3 February 2026

फ़रवरी 2, 2026

SSC MTS Admit Card 2026

फ़रवरी 2, 2026

कल का मौसम 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026