---Advertisement---

Monsoon Alert 17 Aug 2025: Mumbai में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी, तो Uttarakhand भूस्खलन, बादल फटने से मचेगा त्राहि – त्राहि, देखें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 17 Aug 2025: उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद अब एक बार फिर मौसम विभाग ने कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 16, 2025 6:26 अपराह्न

Monsoon Alert 17 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 17 Aug 2025: उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद अब एक बार फिर मौसम विभाग ने कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो यूपी में बाढ़ से कई जिलों में आफत मच गई है। लोगों को अपना घर छोड़कर बाहर रहने के लिए मजबूर हो चुके है। अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश, आंधी, तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बिहार और यूपी में बाढ़ से कई जिले बाढ़ से प्रभावित है, आलम यह है कि लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर रहने के लिए मजबूर है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 17 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Mumbai में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी – Monsoon Alert 17 Aug 2025

मुंबई में भारी बारिश हो रही है और और रेड अलर्ट लागू है। कई इलाकों में जलभराव और दृश्यता कम होने की सूचना मिली है। मुंबईवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और मुंबई पुलिस सतर्क है और मुंबईवासियों की मदद के लिए तैयार है। किसी भी आपात स्थिति में, 100/112/103 डायल करें। बता दें कि अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने घर में रहने के आदेश दिए है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को मुंबई में भारी बारिश होगी।बारिश का यह दौर 19अगस्त तक रहेगा।

Uttarakhand भूस्खलन, बादल फटने से मचेगा त्राहि – त्राहि

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि भारी बारिश का सिलसिला तीन दिन तक चलेगा। अगर अन्य राज्य में मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, रायलसीमा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, 17 और 18 को तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा होगी। यानि यह कहना गलत नहीं होगा आने वाले दिनों में भी मौसम पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026