---Advertisement---

Monsoon Alert 26 June 2025: सावधान! UP से हरियाणा, MP और दिल्ली तक शुरू होगा भारी बारिश का दौर, उत्तराखंड जाने से पहले जरूर चेक करें IMD Report

Monsoon Alert 26 June 2025: आईएमडी की ओर से आगामी कल दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं। वहीं पंजाब, बिहार, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य कई प्रदेशों में भीषण बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 25, 2025 6:33 अपराह्न

Monsoon Alert 26 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 26 June 2025: बदलते मौसम के मिजाज ने उत्तर भारत के साथ पहाड़ी इलाकों को भी चपेट में ले लिया है। यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा समेत देश के अन्य कई राज्यों में बारिश दर्ज की जा रही है। कई ऐसे भी इलाके हैं जहां चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच IMD की ओर से Monsoon Alert 26 June 2025 जारी किया गया है। आईएमडी पूर्वानुमान रिपोर्ट के तहत यूपी से हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड तक के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के साथ उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे नदियां-नाला उफान पर जा सकते हैं और लोगों के समक्ष नई चुनौती पैदा हो सकती है।

UP से हरियाणा, MP, राजस्थान और दिल्ली तक शुरू होगा भारी बारिश का दौर!

मौसम विभाग की ओर से इसके आसार व्यक्त किए गए हैं। IMD की आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक आगामी कल 26 जून को उत्तर भारत में मानसून का जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं जिससे मौसम ठंडा हो सकता है और तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली से इतर हरियाणा के कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत अन्य कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

हरियाणा से इतर राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश पर्यटकों और व्यवसायियों के लिए चुनौती बन सकती है। इसमें जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, बांसवाड़ा और डुंगरपुर जैसे जनपद शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश में भी मानसून की आमद से छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा, सागर समेत अन्य कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

उत्तराखंड जाने से पहले जरूर चेक करें IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट!

ऐसे तमाम लोग होंगे जो गर्मी की छुट्टियां मनाने या चार धाम यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्तराखंड जाना चाहते हैं। ऐसे में देवभूमि जाने वालों के लिए खास सलाह है कि वे IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट जरूर चेक करें। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तराखंड में देहरादून से लेकर केदारनाथ, गंगोत्री, चंपानत, बद्रीनाथ, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, चमोली, मसूरी, अल्मोड़ा समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। ऐसे में सावधानी बरतें और अपनी यात्रा प्लान करें।

पटना, देहरादून और भोपाल समेत अन्य शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम व अधिकतम तापमान

देहरादून, भोपाल और पटना समेत अन्य प्रमुक शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना28°C34°C
देहरादून25°C30°C
भोपाल24°C29°C
जयपुर26°C35°C
लखनऊ27°C34°C
रांची23°C28°C
दिल्ली27°C34°C
मुंबई24°C31°C
कोलकाता24°C30°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ मे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026