---Advertisement---

Monsoon Alert 3 July 2025: ट्रेलर खत्म, अब फिल्म की बारी! पहाड़ों में तेज होगा मूसलाधार बारिश का दौर, दिल्ली से UP-MP, हरियाणा तक भीगेंगे लोग; IMD Report

Monsoon Alert 3 July 2025: मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में मूसलाधार बारिश का दौर तेज होने की पूरी संभावना है। ऐसी स्थिति में स्थानिय लोगों के साथ पहाड़ों का सैर करने पहुंचे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी बारिश का दौर बढ़ेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 2, 2025 6:44 अपराह्न

Monsoon Alert 3 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 3 July 2025: नदियों का उफान, पहाड़ों पर नमी और ऊंचाई पर रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ने वाला है। दरअसल, आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट पहाड़ों में मूसलाधार बारिश का दौर बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। आसान भाषा में कहें तो अभी जो हुआ है वो ट्रेलर था, आगे पूरी फिल्म आनी बाकी है। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है। Monsoon Alert 3 July 2025 के मुताबिक गुरुवार को उत्तराखंड से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख के साथ उत्तर पूर्वी के तमाम पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। वहीं उत्तर भारत में यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को बूंदाबांदी के साथ उमस से राहत मिलने के आसार हैं। आइए आपको मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिले।

दिल्ली से UP-MP, हरियाणा, राजस्थान तक उमस से मिलेगी राहत!

मौसम विभाग की ओर से इसकी संभावना व्यक्त की गई है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जहां बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी में भी पूर्वांचल के साथ पश्चिमी इलाके में उमस से राहत मिलने की संभावना है। इस क्रम में गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुरस मऊ, आजमगढ़, संतकबीर नगर के साथ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ हापुड़, मुरादाबाद समेत अन्य कई जनपदों में बारिश दर्ज की जा सकती है। यूपी से सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश में भी आगामी कल यानी 3 जुलाई को भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, सतना, रीवा, सागर, उज्जैन समेत अन्य कई जनपदों में बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं।

कृषि प्रधान राज्य पंजाब से सटे हरियाणा में भी लोगों को हल्की उमस से राहत मिल सकती है। यहां कुरुक्षेत्र से लेकर कैथल, उकलाना, जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, महेन्द्रगढ़, भिवानी समेत अन्य कई इलाकों में बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं। हरियाणा से इतर राजस्थान की बात करें तो कोटा, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, बांसवाड़ा, बांरा, टोंक, झुंझुनू, झालावाड़ समेत अन्य कुछ जिलों में आगामी कल बारिश दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी इलाको में तेज होगा मूसलाधार बारिश का दौर!

इसकी आशंका मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। जहां एक ओर समुद्र तटीय चेन्नई, मुंबई, गांधीनगर जैसे शहरों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश का दौर तेज होने की आशंका व्यक्त की गई है। IMD का कहना है कि 3 जुलाई को उत्तराखंड से लेकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख के साथ उत्तर पूर्वी में स्थित मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि मनीली, शिमला, देहरादून, श्रीनगर समेत अन्य पहाड़ी शहरों में अब तक हुई बारिश से भी ज्यादा वर्षा दर्ज किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में नदियां-नाले एक बार फिर उफान पर जा सकते हैं और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

देहरादून, शिमला और लखनऊ समेत अन्य शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान

पहाड़ी क्षेत्र देहरादून, शिमला और यूपी की राजधानी लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
शिमला16°C24°C
देहरादून24°C31°C
लखनऊ26°C35°C
पटना28°C35°C
रांची24°C29°C
दिल्ली27°C37°C
मुंबई26°C30°C
कोलकाता25°C33°C
चेन्नई28°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ मे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026