---Advertisement---

Monsoon Alert 4 Sep 2025: Bihar, Jharkhand बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश का रेड अलर्ट जारी, तो Rajasthan में भी कुदरत का दिखेगा रौद्र रूप; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 4 Sep 2025: मौसम विभाग ने एक बार फिर आने वाले दिनों के लिए आंधी, तूफान की चेतावनी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2025 6:53 अपराह्न

Monsoon Alert 4 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 4 Sep 2025: मौसम विभाग ने एक बार फिर आने वाले दिनों के लिए आंधी, तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। आलम यह है कि कहीं भयंकर पानी के सैलाब से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, तो कहीं लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर है। लगातार भूस्खलन, बादल फटने की खबर आ रही है। एक बार फिर बिहार, झारखंड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा राजस्थान में भी विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल के लिए Monsoon Alert 4 Sep 2025 जारी कर दिया है।

Bihar, Jharkhand बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश का रेड अलर्ट जारी

यूपी-बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, बेगूसराय और कटिहार के आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड के भी कई जिलों में बारिश तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही आज, 3 सितंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब और हरियाणा में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें उल्लेखनीय कमी आएगी। पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (≥21 सेमी) हो सकती है।

Rajasthan में भी कुदरत का दिखेगा रौद्र रूप – Monsoon Alert 4 Sep 2025

उत्तराखंड में 4 से 9 तारीख के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 5 और 8 तारीख को भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 4 तारीख को भयंकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा – पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, पलवल, मेवात में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026