---Advertisement---

Monsoon Alert 5 Sep 2025: जम्मू कश्मीर में बारिश से भयंकर तबाही की आशंका, तो Rajasthan में मौसम का यू-टर्न; जानें अन्य राज्यों का वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 5 Sep 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कुदरत का कहर इस कदर है मानो वह सबकुछ तबाह करने के लिए तैयार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2025 6:25 अपराह्न

Monsoon Alert 5 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 5 Sep 2025: कई राज्यों में एक बार फिर मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कुदरत का कहर इस कदर है मानो वह सबकुछ तबाह करने के लिए तैयार है। पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन और वज्रपात से आफत मची हुई है, तो वहीं मैदानीइ इलाकों में स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। पंजाब, बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, लोग बचने के लिए अपने घर को छोड़कर टैंटों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 5 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

जम्मू कश्मीर में बारिश से भयंकर तबाही की आशंका

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगातार भारी बारिश के बीच चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सके। कश्मीर में झेलम नदी ज़िनपोरा पंपोर के पास टूटी और टेंगन बाईपास सहित कई इलाकों में पानी घुस गया। प्रशासन ने श्रीनगर के निचले इलाकों के लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने की एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं विभाग ने आने वाले कुछ घंटों के लिए भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। चिनाब नदी का रौद्र रूप जारी है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 05 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, पूर्वी राजस्थान में 04 से 07 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है।

Rajasthan में मौसम का यू-टर्न – Monsoon Alert 5 Sep 2025

05 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 05 से 07 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। 5 तारीख के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 08 सितंबर को गुजरात राज्य में, तो 05 तारीख को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। गले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कुछ/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026