---Advertisement---

Monsoon Alert 6 Nov 2025: ‘निकाल ले रजाई और कंबल’ जम्मू कश्मीर में भीषण बारिश, बर्फबारी, तो बिहार, दिल्ली में अगले 48 घंटे में ठंड का तांडव; जानें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 6 Nov 2025: देशभर में मौसमा का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कई जगहों पर बारिश, तो कहीं तूफान लगातार परेशानी बढ़ा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 5, 2025 6:23 अपराह्न

Monsoon Alert 6 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 6 Nov 2025: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कई जगहों पर बारिश, तो कई जगहों पर तूफान लगातार परेशानी बढ़ा रही है। इसके अलावा उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे अपने प्रकोप दिखा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली, यूपी, बिहार में ठंड कंपकंपी बढ़ा सकता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अब रजाई कंबल निकालने का समय आ चुका है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे कई गाड़ियों के फंसने की उम्मीद है। इसी बीच मौसम विभाग ने Monsoon Alert 6 Nov 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

जम्मू कश्मीर में भीषण बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी – Monsoon Alert 6 Nov 2025

मंगलवार शाम से कश्मीर के पहाड़ों पर ताज़ा बर्फ़बारी के बाद कश्मीर में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया. ठंड ने दस्तक दी है और पहली बार तापमान शून्य के पास पहुंच चुका है। गुलमर्ग में ताज़ा हिमपात के चलते इलाका बर्फ की चादर से ढक गया। इसके अलावा कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग, बालटाल, जोजिला दर्रा, राजदान टॉप, गुरेज घाटी सहित कई ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। वहीं विभाग ने कई जगहों पर अगले 24 घंटे के भीतर और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि ताजा बर्फबारी से पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार दिल्ली में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड अचानक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदूषण में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 18 से नीचे जानें की उम्मीद है। अगर अन्य राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली चमकने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 27, 2026

Punjab News

मार्च 27, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Noida International Airport (Jewar) inauguration

मार्च 27, 2026

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana

मार्च 27, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026