Rain Alert 1 July 2026: जुलाई की शुरुआत हो चुकी है। यह सच है कि कई जगह पर बारिश का दौर देखा जा रहा है तो कुछ जगह पर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस सब के बीच दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार तक का मौसम कैसा रहने वाला है। रेन अलर्ट 1 जुलाई 2026 की बात करें तो एक बार फिर मौसम रुख बदलने के लिए तैयार है लेकिन क्या बारिश और तेज हवा के झोंके से आपके शहर के लिए खतरा है। क्या आपके शहर को भीषण गर्मी से राहत मिलने की खबर है। आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या अलर्ट दिया है।
दिल्ली एनसीआर में रेन अलर्ट 1 जुलाई 2026 का हाल
दिल्ली के साथ एनसीआर गुरुग्राम और गाजियाबाद मिला जुला मौसम बना रहेगा। जहां दिन में गर्मी की स्थिति रहेगी तो शाम के बाद हल्की बारिश पड़ने की संभावना है। वही अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हो सकती है।
पंजाब में क्या है मौसम की स्थिति
पंजाब के लोगों के लिए अगर बात करें तो भयंकर गर्मी से निजात मिल सकता है। गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्दी तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम में सुधार देखा जाएगा। चंडीगढ़ हरियाणा में भी मानसून का खुमार देखने को मिलेगा और हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में मानसून की वजह से बदल सकता है मौसम
50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का आसार उत्तर प्रदेश में बताया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट की बात करें तो उत्तर प्रदेश में लू का खतरा कम होगा। वहीं पश्चिमी और मध्य यूपी में मानसून की दस्तक से मौसम बदल सकता है।
बिहार में बारिश के साथ क्या है खतरा
बिहार में मौसम के हाल की करें तो मानसून की वजह से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले सावधान रहें।
मध्य प्रदेश में बारिश का क्या है हाल
झुलसा देने वाली गर्मी के बाद मध्य प्रदेश के लिए भी राहत की खबर है जहां रेन अलर्ट 1 जुलाई 2026 की बात करें तो तापमान में गिरावट के साथ-साथ शाम के बाद मौसम सुहाना हो सकता है आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।
Rain Alert 1 July 2026 में जानें किन शहरों को है खतरा
उड़ीसा से लेकर असम और मेघालय के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी बारिश की आशंका नजर आ रही हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना दिखाई दे रही है। उत्तराखंड में बारिश का आलम जारी रहने वाला है। पश्चिम बंगाल में गर्मी के बाद एक बार फिर बूंदाबांदी के आसार हैं।
