---Advertisement---

Rain Alert 13 May 2026: बारिश और आंधी के साथ बिजली गिरने से इन शहरों में मंडराया खतरा, जानिए आसमानी प्रलय का कहां दिखेगा तांडव

Rain Alert 13 May 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में आखिर बारिश की स्थिति बुधवार को कैसी रहने वाली है और कहां खतरा बताया गया है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसी है स्थिति और कहां सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2026 5:53 अपराह्न

Rain Alert 13 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 13 May 2026: गर्मी की तपिश के बाद बारिश की फुहारे निश्चित तौर पर किसी तोहफे से कम नहीं होती है और इसका इंतजार लोग भी करते हैं। कभी-कभी यह बारिश तबाही बनकर आती है। इस सब के बीच फिलहाल मौसम की आंख मिचौली देखी जा रही है। रेन अलर्ट 13 मई 2026 में उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली और बिहार तक के लिए क्या अलर्ट दिया गया है। क्या आपके यहां बारिश की बूंदें पड़ने वाली है। बता दे कि देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी तूफान के साथ गरज चमक का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से दिया गया है।

Delhi के लिए जानें Rain Alert 13 May 2026 का खतरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो कहा जा रहा है कि 13 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर रहने वाली है। इस दौरान गरज चमक देखी जा सकती है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में जानें रेन अलर्ट 13 मई 2026

उत्तर प्रदेश में मौसम की बात करें तो सहारनपुर से लेकर मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, झांसी सहित कई शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक में मौसम की मार देखी जा सकती है और हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। गाजियाबाद में 40% चांस है कि बारिश हो।

बिहार में क्या है बारिश की स्थिति

बिहार में रेन अलर्ट 13 मई 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि मधेपुरा से लेकर वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है।

उत्तराखंड में बारिश का दिखने वाला है कहर

उत्तराखंड में मौसम के हाल की बात करें तो ओलावृष्टि की एक बार फिर संभावना जताई गई है। आने वाले 2 दिनों तक बिजली गिरने के साथ-साथ मूसलाधार बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का रुख रहने वाला है।ऐसे में अगर आप भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि यहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में देखें क्या है बारिश का आलम

हिमाचल प्रदेश में भी भी बुधवार यानी 13 मई को बारिश का माहौल देखा जाएगा और ओलावृष्टि के साथ गरज चमक और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। घर से निकलने से पहले आपको सावधान होने की जरूरत है। हिमपात के लिए भी अलर्ट दिया गया है।

मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक देखें बारिश की स्थिति

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी कई जिलों के लिए बारिश और आंधी तूफान की संभावना बताई गई है। राजस्थान में गर्मी और बादल छाए रहने के साथ तूफानी हवा और हल्की बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। झारखंड में बारिश के लिए येलो अलर्ट बताया गया है तो तमिलनाडु के साथ-साथ साउथ के कई जिलों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में भी बारिश का कहर रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 13 May 2026

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 12, 2026

मई 12, 2026

Bhagwant Mann

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026