---Advertisement---

Rain Alert 15 September 2026: 22 राज्यों में आंधी-बारिश से लेकर भूस्खलन और तूफान का चौतरफा खतरा, जानें दिल्ली-यूपी में मौसम का हाल

Rain Alert 15 September 2026: किन शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और कहां मौसम सुहाना होने वाला है। आपके शहर में क्या है बारिश की स्थिति इसको जानने के लिए आइए देखते हैं आईएमडी ने किसे चेतावनी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2026 5:49 अपराह्न

Rain Alert 15 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 15 September 2026: मौसम का रुख लगातार बदल रहा है और जैसे-जैसे सितंबर बीच पड़ाव से आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है हर दिन बारिश देखी जा रही है। इस सब के बीच आखिर रेन अलर्ट 15 सितंबर 2026 में किन शहरों के लिए खतरे की घंटी के संकेत दिए गए हैं आपके यहां क्या है मौसम का हाल। दरअसल आईएमडी की तरफ से 22 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है लेकिन दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक कहां बिजली और आंधी का खतरा बताया गया है तो कहां जलभराव की स्थिति बन सकती है।

22 राज्यों के लिए जानें रेन अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में तेज हवा के चलने की वजह से पूरे भारत के कई स्थानों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं 22 राज्यों के लिए बारिश-आंधी और तूफान का खतरा बताया गया है उसमें यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र का नाम शामिल है।

दिल्ली और यूपी में क्या है बारिश की स्थिति

दिल्ली के लिए अगर मौसम के हाल की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। आईएमडी की तरफ से बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे हुए उत्तर प्रदेश में जैसे गाजियाबाद, नोएडा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट बताया गया है। तेज हवा की वजह से तूफान आने की संभावना है जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

बिहार में क्या है बारिश का हाल

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने के साथ ही ज्यादातर जिलों में बारिश और तूफान का खतरा बताया गया है। आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं झारखंड में बिजली कड़कने के साथ ही तेज आंधी की संभावना जताई गई है। 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और भारी बारिश का खतरा बताया जा रहा है।

पहाडों में क्या है Rain Alert 15 September 2026 की स्थिति

पहाड़ों में मौसम का हाल बेहाल होने वाला है जहां मध्यम बारिश के साथ ही आंधी की चेतावनी है तो भूस्खलन का भी खतरा जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश में 5 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है तो उत्तराखंड में 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ-साथ आंधी, भारी बारिश के साथ-साथ लैंडस्लाइड से सावधान रहने के लिए कहा गया है। तेज आंधी की वजह से जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी का दिखेगा पश्चिम बंगाल पर असर

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी बंगाल की खाड़ी में चलने वाली तेज हवा का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। पंजाब, राजस्थान , मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीसा महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026