Rain Alert 16 July 2026: मौसमी रुख बदलने से देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी-बरसात का दौर जारी है। कभी धूल भरी आंधी चल रही है तो कभी तूफान का खतरा बताया जा रहा है। इस सबके बीच आईएमडी की तरफ से रेन अलर्ट 16 जुलाई 2026 में आपके शहर में मौसम किस तरह से आपको परेशान कर सकता है या फिर बारिश की वजह से मौसम सुहाना होने वाला है। आइए जानते हैं आईएमडी द्वारा क्या कहा गया है जहां रिपोर्ट की बात करें तो 15 राज्यों में चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान तक का नाम शुमार है।
दिल्ली सहित इन जगहों पर मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली में रहने रेन अलर्ट 16 जुलाई 2026 की बात करें तो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं हल्की बारिश होने के लिए संभावना नजर आ रही है।वहीं दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश की आशंका जताई गई है।
जानिए उत्तर प्रदेश के लिए क्या है रेन अलर्ट
वहीं इस सबके बीच उत्तर प्रदेश में मौसम की बात करें तो लखनऊ से लेकर बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, हमीरपुर, गोरखपुर से लेकर हरदोई, बांदा तक में बारिश का अलर्ट बताया गया है। तूफानी हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है तो 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती है।
बिहार में क्या है मौसम की स्थिति
बिहार में भी 16 जुलाई को बारिश हो सकती है। बेगूसराय से लेकर समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण तक में अलर्ट जारी किया गया है जहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक इस तरह दिखेगा मौसम का तांडव
राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है तो मध्य प्रदेश में कई इलाकों में खतरा बताया गया है। जहां आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल के ज्यादातर इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ आंधी तूफान का भी खतरा बताया गया है।
Rain Alert 16 July 2026 में इन शहरों में है खतरा
आईएमडी की रिपोर्ट्स की बात करें तो रेन अलर्ट 16 जुलाई 2026 में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, उत्तराखंड तक में बारिश का खतरा बताया गया है।
