---Advertisement---

Rain Alert 24 Feb 2026: यूपी से लेकर पंजाब तक मौसम की करवट के बाद बारिश और कोहरे का अलर्ट, देखें कहां होगा आंधी-बर्फबारी का तांडव

Rain Alert 24 Feb 2026: देश के अलग-अलग हिस्से में ओलावृष्टि बारिश और आंधी की संभावना जताई कि है लेकिन आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं क्या कहा गया है आईएमडी की तरफ से।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2026 5:43 अपराह्न

Rain Alert 24 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 24 Feb 2026: रेन अलर्ट 24 फरवरी 2026 आखिर किन राज्यों में बारिश का खतरा बताया गया है और कहां गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फरवरी अपने अंत पर है और ऐसे में कई जगह पर बारिश ने हाल बेहाल किया है। इस सबके बीच क्या आपके यहां भी बारिश होने वाली है। आइए जानते हैं आईएमडी ने अपने अलर्ट में क्या बताया है जो निश्चित तौर पर रेन अलर्ट 24 फरवरी 2026 को बताने के लिए काफी है। आइए जानते हैं किन हिस्सों में होगी बारिश तो कहां बढ़ने वाली है गर्मी।

पश्चिम विक्षोभ की वजह से रेन अलर्ट 24 फरवरी में दिखेगा फर्क

रेन अलर्ट 24 फरवरी 2026 की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना बताई गई है। कमजोर पश्चिम विक्षोभ 26 फरवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बताई गई है। केरल में बारिश की आशंका जताई गई है तो इसके अलावा तेलंगाना में ओलावृष्टि बताए गए हैं। घने कोहरे की वजह से पंजाब और उड़ीसा में दृश्यता कम हो सकती है।

कहां होगा मौसम में परिवर्तन

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात में धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। अगले 6 दिनों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस सबके बीच देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल के लिए कोई भी परिवर्तन नहीं बताया गया है। 23 से 25 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

देखें Rain Alert 24 Feb 2026 में कहां दिखेगा मौसम का रौद्र रूप

मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली और तेज हवाओं की गति देखी जा सकती है। उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के साथ-साथ उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, तेलंगाना में आंधी और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। 24 और 25 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना के साथ-साथ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली और बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

रेन अलर्ट 24 फरवरी 2026 की बात करें तो दिल्ली में कोई भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और काफी हद तक प्रदूषण से भी राहत मिलने की संभावना है। वहीं बिहार में भी गर्मी बढ़ने की संभावना बताई गई है और मौसम साफ रहेगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026