Rain Alert 30 August 2026: देश में मानसून तीव्र दिशा में लगभग हर राज्य को प्रभावित कर रही है और ऐसे में यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से उठ रही आफत की वजह से यूपी बिहार से लेकर उड़ीसा तक में प्रकोप देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं रेन अलर्ट 30 अगस्त 2026 में आईएमडी की तरफ से लोगों को क्या खास सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
किन 26 राज्यों में बारिश की वजह से मच सकती है तबाही
अगर बारिश की संभावना की बात करें तो देश के 26 राज्यों में आईएमडी की तरफ से खतरा बताया गया है जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना का नाम शामिल है।
दिल्ली के लिए क्यों है अलर्ट का खतरा
दिल्ली के लिए अगर मौसम के हाल की बात करें 30 अगस्त 2026 को बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन मानसूनी सिस्टम की वजह से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
उतर प्रदेश से लेकर बिहार तक के लिए क्या है खतरा
अगर उत्तर प्रदेश में बारिश के हाल की बात करें तो कहा जा रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश इस दौरान गरज- चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। पश्चिमी यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का उग्र अवतार दिखने के लिए तैयार है। बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो चमक के साथ बादल गिरने की संभावना है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और आने वाले एक हफ्ते विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
झारखंड से लेकर पंजाब तक जानें Rain Alert 30 August 2026 की स्थिति
झारखंड में मौसम का हाल पूरी तरह से बदलने वाला है। बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। भारी बारिश के साथ-साथ जलभराव की स्थिति और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने वाली है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट बता दिया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी जमकर बादलों का घिराव और बारिश देखने को मिल सकता है। अगर आप उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तापमान में गिरावट के साथ-साथ बारिश तूफान और आंधी का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल और पंजाब के साथ-साथ राजस्थान में भी मौसम बिगड़े रहेंगे।







