Rain Alert 4 April 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में अप्रैल की शुरुआत के साथ गर्मी और बारिश का मिला-जुला संगम देखा जा रहा है। मौसम की आंख मिचौली के बीच एक तरफ बारिश आंधी और तूफानी हवा का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ गर्मी भी देखी जा रही है। इस सबके बीच रेन अलर्ट 4 अप्रैल 2026 में आपके शहर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है और इस बारे में आईएमडी अलर्ट में क्या जानकारी दी है। दिल्ली, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान तक कहां बारिश का लुत्फ उठा सकते हैं लोग और कहां यह भयंकर तबाही की वजह बन सकती है।
Rain Alert 4 April 2026 में किन शहरों में ऑरेंज अलर्ट
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बताई गई है। इसके साथ ही गुजरात में भी ओला बरसने की संभावना। वही पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में बारिश की संभावना नहीं बताई गई है। इसके साथ ही कहा गया कि पश्चिम विक्षोभ का उत्तर पश्चिमी भारत पर असर करने की वजह से बारिश का दौर जारी जा सकता है और ऐसे में भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में बारिश की स्थिति
इसके साथ ही रेन अलर्ट 4 अप्रैल 2026 की बात करें तो उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली चमक और तेज हवाओं की वजह से उत्पाद देखी जा सकती है। यहां मध्यम से ज्यादा बारिश होने की संभावना बताई गई है। उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी राजस्थान में बिजली चमकने के साथ-साथ तूफानी हवा का आलम रहेगा।
दिल्ली से लेकर बिहार में मौसम का हाल
दिल्ली में 4 अप्रैल 2026 की बात करें तो जा रहा है तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। बिहार में आकाशीय बिजली और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वही आने वाले दिनों में भारी बारिश देखी जा सकती है।
