---Advertisement---

Rain Alert 5 May 2026: सूरज की तबाही के बीच बारिश से मचेगा कोहराम, जानें आईएमडी ने किन शहरों में तूफान और आंधी की दी चेतावनी

Rain Alert 5 May 2026: आखिर आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल और कहां बारिश की वजह से गर्मी से राहत देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर यूपी तक के लिए खास अलर्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 4, 2026 5:20 अपराह्न

Rain Alert 5 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 5 May 2026: तपती गर्मी और झुलसा देने वाले धूप के बीच राहत देखा जा रहा है और अलग-अलग शहरों में बारिश का प्रकोप है। गर्मी से हर कोई बेहाल था लेकिन मौसम विभाग की तरफ से रेन अलर्ट 5 मई 2026 के लिए जो जानकारी दी गई है वह यह बताता है कि आखिर किन जगहों पर बारिश का सितम देखा जाएगा। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक आइए जानते हैं क्या है आपके शहर में बारिश की स्थिति और कहां लू के साथ-साथ गर्मी से सुकून मिल सकती है। आइए जानते हैं आंखें किन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Rain Alert 5 May 2026 में दिल्ली में क्या है बारिश की स्थिति

दिल्ली में रेन अलर्ट 5 मई 2026 की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। हवा का रुख भी तेज रहने वाला है और इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। 45 डिग्री टॉर्चर की गर्मी सहने के बाद दिल्ली वालों को राहत की सांस आई है।

उत्तर प्रदेश में जानें क्या है रेन अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानी रेन अलर्ट 5 मई 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस दौरान तेज बारिश और आंधी का आलम देखा जा सकता है। खासकर मेरठ से लेकर जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ के इलाके में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बिहार में क्या है मौसम की स्थिति

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो कुछ जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है तो वहीं झारखंड में भी बारिश जारी किया गया है।

हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक जानें बारिश की क्या है स्थिति

अगर आप भी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दे कि रेन अलर्ट 5 मई 2026 में बारिश के साथ-साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जहां तापमान 19 डिग्री तक देखा जा सकता है। इसके साथ ही हिमाचल में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री तक देखा जा सकता है। इसके साथ ही माध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश तक जानें रेन अलर्ट 5 मई 2026 

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम की बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के साथ-साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026