---Advertisement---

कल का मौसम 14 Jan 2025: मकर संक्रांति पर Prayagraj में कोहरा, Uttarakhand में शीतलहर का प्रकोप! क्या Himachal पर पड़ेगा J&K में हो रही बर्फबारी का असर?

कल का मौसम 14 Jan 2025: जनवरी के मध्य में मौसम तेजी रुख बदल रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ऐसे में लोगों के ज़हन में ये सवाल घूम रहा है कि कल का मौसम 14 Jan 2025 कैसा रहेगा?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 13, 2025 7:13 अपराह्न

कल का मौसम 14 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 14 Jan 2025: जनवरी के मध्य में मौसम तेजी रुख बदल रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ऐसे में लोगों के ज़हन में ये सवाल घूम रहा है कि कल का मौसम 14 Jan 2025 कैसा रहेगा? क्या 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज में भीषण ठंड पड़ेगा? क्या उत्तर भारत शीतलहर की आगोश में रहेगा? जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर क्या उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पर पड़ेगा? ऐसे में आइए हम आपको सभी सवालों के जवाब देने के साथ कल के मौसम पूर्वानुमान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मकर संक्रांति पर Prayagraj और Uttarakhand में कैसा रहेगा कल का मौसम 14 Jan 2025?

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान की मानें तो मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को सुबह प्रयागराज में घना कोहरा नजर आएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, प्रतापगढ़, कौशांबी, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण ठंड देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भी पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर पड़ता नजर आ सकता है।इससे मैदानी इलाकों में बसे हरिद्वार, उधम सिंह नगर, कुंमाऊं, अल्मोड़ा, ऋषिकेश व रुड़की समेत अन्य कई इलाकों में शीतलहर के साथ गलन महसूस हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कुछ अन्य पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के आसार हैं।

क्या Himachal Pradesh पर पड़ेगा J&K में हो रही बर्फबारी का असर?

सवाल ये है कि क्या जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से लेकर सोनमर्ग, गांदरबल, रिहाशी, बारामूला समेत अन्य इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर हिमाचल प्रदेश पर पड़ेगा? मौसम विभाग की मानें तो ऐसा होने की संभावना न के बराबर है। हिमाचल के शिमला, सांगला, कुल्लू, मंडी समेत कुछ जिलों में गलन जरूर रहेगी। हालांकि, बर्फबारी होने की संभावना बेहद कम है।

Delhi, Haryana समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम 14 Jan 2025?

उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कल यानी 14 जनवरी 2025 को कैसा मौसम रहेगा? इस सवाल का जवाब मौसम विभाग की आधिकारिक साइट पर दर्ज पूर्वानुमान रिपोर्ट के आधार पर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक कल यानी 14 जनवरी को दिल्ली के सफदरगंज इलाके में घना से घना कोहरा छाने की आशंका है। वहीं नजफगढ़, लोधी रोड, नरेला, पालम, पीतमपुरा व अक्षरधाम समेत कई इलाकों में भी कोहरा के साथ तेज रफ्तार हवाएं ठंड बढ़ाएंगी।

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, महेन्द्रगढ़, भिवानी समेत कुछ जिलों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, एलानाबाद, हिसार और झज्जर समेत कई जिलों में गलन का सितम नजर आ सकता है। हरियाणा से इतर मध्य प्रदेश के भोपाल, डबरा, दामोह, ग्वालियर, दतिया, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में कोहरे का सितम नजर आएगा। इस दौरान विजिविलिटी न्यूनतम स्तर पर रहेगी। वहीं कल्याणपुर, सागर, सतना, नीमच आदि जैसे इलाकों में देर दोपहर तक धूप खिलने की संभावना है।

शिमला, मनाली समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
शिमला3°C16°C
मनाली-2°C13°C
दिल्ली9°C19°C
श्रीनगर-5°C11°C
मुंबई21°C33°C
बेंगलुरु20°C27°C
कोलकाता12°C25°C
लेह-12°C1°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026