---Advertisement---

कल का मौसम 18 March 2025: अलर्ट! उत्तर भारत में फसलों पर काल बनकर बरसेगा आसमान, ओलावृष्टि बढ़ाएगा संकट, IMD Report के माध्यम से जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 18 March 2025: मौसम विभाग की मानें तो यूपी और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में आसमान आफत बनकर बरसेगा। यदि ऐसा हुआ तो इस भीषण बारिश का असर सरसो और गेहूं की फसल पर पड़ना तय है। दिल्ली, हरियाणा में दिन में सतही हवाओं के साथ मौसम साफ नजर आएगा। वहीं राजस्थान में तेज हवाओं का झोका मौसम बदलेगा जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2025 5:55 अपराह्न

कल का मौसम 18 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 March 2025: अलर्ट हो जाइए क्योंकि आसमान एक बार फिर फसलों पर आफत बनकर बरस सकता है। पूर्वी यूपी समेत बिहार के कई हिस्सों में आज भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल जरूर घर कर रहा होगा कि कल का मौसम 18 March 2025 कैसा रहेगा? इस सवाल का जवाब हम आपको IMD Report के हवाले से देंगे। इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे कि बारिश के साथ ओलावृष्टि रूपी आसमानी आफत उत्तर भारत के किन-किन राज्यों में आ सकती है। साथ ही हम आपको दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड जैसे राज्यों में मौसम का ताजा हाल बताएंगे।

उत्तर भारत में फसलों पर काल बनकर बरसेगा आसमान, ओलावृष्टि बढ़ाएगा संकट!

आज की बारिश भूल जाइए और अगले दिन के लिए तैयार रहिए। दरअसल, IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। बारिश के साथ ओलावृष्टि का ये सितम यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के बुंलेदखंड इलाके में स्थित दामोह, सागर, दतिया, पन्ना, छतरपुर जैसे इलाके इसकी जद में आ सकते हैं। वहीं यूपी में झांसी, जालौन, महोबा, बांदा, ललितपुर जैसे इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। बुंदेलखंड से इतर पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, गाजीपुर समेत अन्य कुछ जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर सरसो, गेहूं और गन्ने की फसल पर पड़ेगा और किसानों को नुकसान पहुंचाएगा।

उत्तर भारत में ही उत्तराखंड और राजस्थान में मौसम का रुख अलग नजर आ रहा है। उत्तराखंड के चंपावत, बागेश्वर, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश समेत कई जिलों में तापमान बढ़ता नजर आएगा। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं राजस्थान में अजमेर से लेकर जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, टोंक, बाड़मेर, बांरा, बांसवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में सतही हवाएं मौसम का रुख बदलेंगी। इस दौरान लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi-Haryana में कैसा रहेगा कल का मौसम 18 March 2025?

सतही हवाएं अपना कहर राजधानी दिल्ली में दिखाएंगी। इस दौरान सफदरजंग से लेकर लोधी रोड, चंदनी चौक, अक्षरधाम, आनंद विहार, पालम, पीतमपुरा समेत दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गर्माहट बढ़ेगी। हवा के साथ तेज धूप मौसम का रुख बदलेगा और दिल्ली को प्रचंड गर्मी की ओर ढ़केलने का काम करेगा।

दिल्ली से इतर हरियाणा की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही होने की संभावना है। हरियाणा में भी हिसार से लेकर रोहतक, महेन्द्रगढ़, भिवानी, पानीपत, सोनीपत, उकलाना, कैथल, जिंद, कलायत, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज धूप नजर आएगा जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Patna, Lucknow समेत इन शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान

पटना, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली1733
मुंबई2333
कोलकाता2434
चेन्नई2535
पटना2233
लखनऊ1733
रांची1834
भोपाल1835
जयपुर2033
देहरादून1329

नोट- उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026